एक्सप्लोरर

'प्रवेश वर्मा के घर पर हो ED-CBI की रेड', दिल्ली कैश कांड मामले में संजय सिंह ने उठाई मांग

Delhi Politics: प्रवेश वर्मा के घर पर पैसे बांटने के आरोपों के बाद आप ने चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों की चुप्पी पर सवाल उठाये हैं. पार्टी ने मांग की है कि प्रवेश वर्मा के घर पर छापा मारा जाए.

AAP On Parvesh Verma: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के घर पर पैसे बांटने का मामला सामने के आने के बाद आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है. AAP के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के नाक के नीचे बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के घर पर खुलेआम वोटरों में पैसे बांटे जा रहे हैं.

उन्होंने पूछा कि चुनाव आयोग क्यों सोया हुआ है? अभी भी प्रवेश वर्मा के घर के अंदर करोड़ों रुपये हैं. इतना बड़ा खुलासा हुआ है और ईडी-सीबीआई क्या कर रही है? हमारी ईडी-सीबीआई से मांग है कि प्रवेश वर्मा के घर पर छापा मारा जाए और उनके घर को सीज कर सारा पैसा ज़ब्त किया जाए. साथ ही इस मामले की तह तक जाया जाए. 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल के क्षेत्र में खुलेआम हजार-हजार रुपये बांटे जा रहे हैं और वहां से बीजेपी के संभावित प्रत्याशी प्रवेश वर्मा हैं. वह पैसे बांट रहे हैं. ईडी-सीबीआई क्या कर रही है? क्यों नहीं छापे मार रही है? हम लोग के पास तो जब मन करता है, तब ईडी, सीबीआई और तमाम जांच एजेंसियां पहुंच जाती हैं. 

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के यहां क्यों नहीं छापा मारा जा रहा है? चुनाव आयोग यही दिल्ली में मौजूद है, उसकी नाक के नीचे यह घटना हो रही है. सारी जांच एजेंसियां ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सब यहीं बैठे हुए हैं. हम मांग करते हैं कि प्रवेश वर्मा का पूरा घर सीज किया जाए. जितना रुपया है, वह यहां से बाहर न निकलने पाए. ईडी-सीबीआई इस मामले की तह तक जाएं. प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान क्या केवल चुनाव के समय चल रहा है. चुनाव आ गया तो संस्था का अभियान चल रहा है. क्या कभी किसी ने इससे पहले इस संस्था का अभियान देखा? किसी भी तरह से मतदाता को पैसे या नोट बांटना अवैध और गलत है.

इसे भी पढ़ें: 'युवाओं को परंपराओं से जोड़ने का प्रयास,' क्रिसमस पर दिल्ली में तुलसी पूजन का आयोजन

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामूला सांसद रशीद इंजीनियर को अंतरिम जमानत, पिता की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए राहत
बारामूला सांसद रशीद इंजीनियर को अंतरिम जमानत, पिता की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए राहत
AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'उसने BJP में शामिल होने से...'
AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'उसने BJP में शामिल होने से...'
Delhi News: पीएम मोदी की अपील पर शुरू हुआ 'मेट्रो मंडे', CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो और बस से किया सफर
दिल्ली: PM मोदी की अपील पर शुरू हुआ 'मेट्रो मंडे', CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो और बस से किया सफर
जेल में बंद इंजीनियर राशिद के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए HC से मिली जमानत
जेल में बंद इंजीनियर राशिद के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए HC से मिली जमानत

वीडियोज

Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News
Bhopal Twisha Sharma Case: ससुराल वालों पर माता-पिता का गंभीर आरोप | Model | SIT | Breaking
Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
नमाज पर CM योगी के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आपकी धमकियों से...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आपकी धमकियों से...'
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें- बुरे समय के लिए कैसे बचाएं पैसे
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget