एक्सप्लोरर

Delhi: AAP के एक और MLA जा सकते हैं इतने साल के लिए जेल, छात्र से मारपीट के मामले में अखिलेश पति त्रिपाठी दोषी करार

Akhilesh Pati Tripathi News: अखिलेश पति त्रिपाठी आम आदमी पार्टी के दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा सीट से विधायक हैं. अखिलेश पति त्रिपाठी लगातार साल 2013 से इस सीट से चुनाव जीत रहे हैं.

Akhilesh Pati Tripathi Assaulting Case: दिल्ली (Delhi) की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को 2020 में जानबूझकर एक छात्र को चोट पहुंचाने का दोषी पाया है. विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने कहा कि अभियोजन पक्ष आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत अपराध के लिए 'उचित संदेह से परे' आरोपी को दोषी साबित करने में सफल रहा. हालांकि, अदालत ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत दंडनीय अपराध से अखिलेश पति त्रिपाठी को यह कहते हुए बरी कर दिया कि यह घटना राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से उत्पन्न हुई, विशेष रूप से इस तथ्य को देखते हुए कि अगले दिन चुनाव होने थे.

न्यायाधीश ने 25 मार्च को पारित एक आदेश में कहा, "अभियोजन पक्ष के इस आरोप पर विश्वास करना मुश्किल है कि अभियुक्त ने शिकायतकर्ता के खिलाफ जाति संबंधी कोई टिप्पणी की थी. ऐसा तो बिल्कुल नहीं लगता कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को अनुसूचित जाति का होने की वजह से अपमानित करने या डराने की कोशिश की. अदालत 13 अप्रैल को सजा की अवधि के बारे में दलील सुनेगी. अखिलेश पति त्रिपाठी को अधिकतम एक साल की जेल की सजा हो सकती है.

फरवरी 2020 में छात्र ने दर्ज कराई थी शिकायत

अभियोजन पक्ष के अनुसार, प्राथमिकी फरवरी 2020 में एक छात्र की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जिसने दावा किया था कि 7 फरवरी, 2020 को जब वह घर जा रहा था, तब आरोपी ने झंडेवालान चौक, लाल बाग में उसकी पिटाई की थी. अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया था कि अखिलेश पति त्रिपाठी ने उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

कौन हैं अखिलेश पति त्रिपाठी?

बता दें कि अखिलेश पति त्रिपाठी आप के दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा सीट से विधायक हैं. अखिलेश पति त्रिपाठी लगातार साल 2013 से इस सीट से चुनाव जीत रहे हैं. वे मूलत: संत कबीर नगर जिले के मेहदावल के रहने वाले हैं. उनका जन्म 20 जनवरी 1984 को हुआ था. उनकी प्रारंभिक शिक्षा मेहदावल में हुई. इसके बाद प्रयागराज के ईसीसी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की. वहीं साल 2008 में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद से एमए की पढ़ाई की है.

ये भी पढ़ें- Delhi News: पुराना किला की झील में फिर शुरू हो सकती है नौका विहार, दिल्ली सरकार ने ASI से मांगी अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल्प्राजोलम कि 59 हजार गोलियां की जब्त, यूपी-पंजाब तक फैला था ड्रग नेटवर्क
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल्प्राजोलम कि 59 हजार गोलियां की जब्त, यूपी-पंजाब तक फैला था ड्रग नेटवर्क
Delhi News: 22 मार्च को दिल्ली में नेशनल लोक अदालत होगी आयोजित, लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका
22 मार्च को दिल्ली में नेशनल लोक अदालत होगी आयोजित, लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका
Delhi News: फ्रोजन एम्ब्रियो को लेकर पति-पत्नी में कानूनी जंग, 16 भ्रूणों के लिए हाईकोर्ट पहुंची महिला
दिल्ली: फ्रोजन एम्ब्रियो को लेकर पति-पत्नी में कानूनी जंग, 16 भ्रूणों के लिए हाईकोर्ट पहुंची महिला
Delhi News: सावधान दिल्ली! LPG-PNG कनेक्शन कटने का डर दिखाकर ठगी, पुलिस ने जारी की खास चेतावनी
सावधान दिल्ली! LPG-PNG कनेक्शन कटने का डर दिखाकर ठगी, पुलिस ने जारी की खास चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget