एक्सप्लोरर

Congress AAP Alliance: यूपी के बाद दिल्ली में भी कांग्रेस कामयाब, AAP के साथ बनी बात, इन सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

AAP Congress Alliance: दिल्ली में इस समय लोकसभा की सभी सात सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. इस बार कांग्रेस और आप मिलकर बीजेपी को चुनौती देने के मूड में है.

Congress AAP Alliance: दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है. सूत्रों के मुताबिक, आप 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं 3 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतार सकती है.

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक सीट पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं आप नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

सूत्रों ने बताया कि गठबंधन समझौते के तहत गुजरात की भरूच सीट आम आदमी पार्टी को कांग्रेस दे सकती है. सूत्रों का यह भी कहना है की भरूच सीट अगर आप को दी जाती है तो चंडीगढ़ सीट कांग्रेस को दी जा सकती है. भरूच सीट पर आप पहले ही उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है.

सीएम अरविंद केजरीवाल का अहम बयान

इससे पहले को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में सीटों के तालमेल को लेकर आप और कांग्रेस के बीच बातचीत में काफी देरी हुई. यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था. देखते हैं कि अगले एक-दो दिन में क्या होता है.

वहीं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव के लिए तैयार है. दरअसल, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सीटों को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी है, हालांकि कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका.

यूपी में बनी कांग्रेस की बात

दोनों दलों में ऐसे समय में सहमति बनी है जब बुधवार को ही सपा और कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर यूपी और मध्य प्रदेश में गठबंधन का ऐलान किया है. यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं सपा एक सीट पर मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी.

MP: दिग्विजय सिंह ने की अरविंद केजरीवाल के भाषण की तारीफ तो CM ने कहा- शुक्रिया

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Delhi News: पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget