एक्सप्लोरर

दिल्ली में AAP और कांग्रेस का गठबंधन टूट की कगार पर? सामने आई ये बड़ी वजह

AAP Congress Alliance: दिल्ली में लोकसभा चुनावों को लेकर आप और कांग्रेस के बीच अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. दोनों ही दल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है.

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस दिल्ली में चार लोकसभा सीटें मांग रही है. सूत्रों की मानें तो आप का कहना है कि कांग्रेस गठबंधन करना ही नहीं चाहती है. बीते दिनों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट देने की बात कही थी. इसको लेकर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी थी और बीजेपी ने तंज किया था.

सीएम केजरीवाल ने क्या कहा था?

इससे पहले मंगलवार (20 फरवरी)  को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि था लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही गठबंधन की घोषणा की जाएगी.

सीएम केजरीवाल ने पंजाब में आप के अकेले आम चुनाव लड़ने के फैसले पर पार्टी द्वारा पुनर्विचार करने की संभावना को खारिज कर दिया था. दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा था कि कई दौर की चर्चा हो चुकी है और चीजें अंतिम चरण में हैं. उन्होंने कहा था, ‘‘उनके (कांग्रेस) साथ गठबंधन की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी.’’ 

पिछले चुनाव में बीजेपी ने जीती थी सभी सात सीटें

बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी को हराया जा सकता है और ये हमने (कांग्रेस-आप गठबंधन) चंडीगढ़ मेयर चुनाव में करके दिखाया है. उन्होंने साथ में ये भी कहा था कि जो लोग देश में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं उन्हें इंडिया गठबंधन के साथ आना चाहिए. दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दलों का खाता नहीं खुला था. सातों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी.

सीएम केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला, 'हारने वाले को जिता दिया जा रहा, पाकिस्तान में भी यही हो रहा'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget