एक्सप्लोरर

सीएम केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला, 'हारने वाले को जिता दिया जा रहा, पाकिस्तान में भी यही हो रहा'

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (20 फरवरी) को पलट दिया. शीर्ष अदालत ने AAP-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को नया मेयर घोषित किया.

Arvind Kejriwal Speech: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आम आदमी पार्टी (AAP) उत्साहित है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने देश में बढ़ती तानाशाही को कड़ा संदेश दिया है. आज जरूरत है कि हमें मिलकर किसी भी हालत में अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाकर रखना है.

उन्होंने दिल्ली विधानसभा में कहा कि विपक्ष की सरकारों को गिराने की कोशिश की जा रही है. चंडीगढ़ में इनके (बीजेपी) अधिकारी ने वोटों में गड़बड़ करके भारी बहुमत से जीतने वाले व्यक्ति को हरा दिया और हारने वाले व्यक्ति को जीता दिया.

पाकिस्तान का जिक्र

केजरीवाल ने कहा, ''पाकिस्तान में भी तो यही हो रहा है. रावलपिंडी के अंदर तो उस अधिकारी की आत्मा जाग गई और कहा कि भारी बहुमत से जीतने वाले व्यक्ति को हरा दिया. इनलोगों ने हमारे देश को पाकिस्तान बना दिया. 75 साल में जो इस देश ने हासिल किया था, एक झटके के अंदर इन लोगों ने सबकुछ खत्म कर दिया.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''सारे विपक्ष के नेता को जेल में डालते जा रहे हैं. नेता रहेगा ही नहीं तो, कौन चुनाव लड़ेगा. थोड़े दिन पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को फ्रीज कर दिया, अब अगला नंबर आम आदमी पार्टी का है.'' 

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''खुले आम कह रहे हैं कि 370 सीट जीत रहे हैं, ये कह रहे हैं कि 140 करोड़ लोग गए तेल लेने...आप घर बैठो हम जीतेंगे. मशीन से 370 सीटें आ रही हैं.'' उन्होंने आरोप लगाया कि काम नहीं करने दिया जा रहा है.

किसान आंदोलन पर बयान

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''किसान दिल्ली आना चाह रहे हैं. क्या कसूर है उनका. उनके पास हथियार नहीं है, कुछ भी नहीं है, आने दो उन्हें. अपनी आवाज उठाने का अधिकार सभी के पास है. उनका कहना है कि फसल का कीमत मिले. दाम भी नहीं देंगे और प्रदर्शन भी नहीं करने देंगे.''

जय श्रीराम के नारे लगवाए

विधानसभा में केजरीवाल ने जय श्री राम  के नारे लगवाए. उन्होंने कहा कि भगवान ने बेनकाब कर दिया है. बीजेपी चुनाव को चोरी करती है. चुनाव जीतती नहीं है. बीजेपी पाप कर रही है. अब ये सब नहीं चलेगा. भगवान आने वाले समय में भी बीजेपी को बेनकाब करेंगे.

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा कि भगवान ने संदेश दिया है कि हिम्मत नहीं हारो. डर के मत बैठो. अपना क्रम करो. कई लोगों को लगता है कि अब तो ईवीएम में गड़बड़ी हो रही है तो वोट डालके क्या फायदा. भगवान कह रहे हैं कि बिल्कुल वोट डालने जाओ, ईवीएम हम देख लेंगे. बिना वोट के नहीं रहें. आवाज उठाएं, प्रदर्शन करें. भगवान ने चंडीगढ़ में उन्हें बेनकाब किया. ये धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है.

Delhi Chalo Protest: किसानों के 'दिल्ली मार्च' से पहले ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
Delhi News: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget