एक्सप्लोरर

Delhi Politics: बीजेपी के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, प्रधानमंत्री की शिक्षा को लेकर दिल्ली में जगह-जगह लगाए पोस्टर

Delhi News: आप आज देशभर में 11 भाषाओं में इसी तरह के पोस्टर लगा रही है. इससे पहले "मोदी हटाओ देश बचाओ" के पोस्टर्स लगाए गए थे, जिसपर पुलिस ने 100 से ज्यादा FIR दर्ज की थी.

Delhi News:  देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है. सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने कथित तौर पर पोस्टर जारी किया था बीजेपी के खिलाफ, जिसके बाद दिल्ली बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोस्टर जारी करते हुए सामने से नाम के साथ पोस्टर जारी करने का दावा किया. उसके बाद बीजेपी से आशीष सूद ने भी आप के खिलाफ पोस्टर जारी किया था. इस बार आम आदमी पार्टी की तरफ से पलटवार किया गया है. आम आदमी पार्टी ने नाम के साथ प्रधानमंत्री मोदी के शिक्षा पर टिप्पणी करते हुए पोस्टर जारी करते हुए लिखा है.. 'क्या भारत के प्रधानमंत्री पढ़ा लिखे नहीं होने चाहिए' यह पोस्टर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लगाए गए हैं.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक ट्वीट में कहा है कि, 'आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी 30 मार्च को 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर पूरे देश में 11 भाषाओं में लगाने के लिए जारी'. वहीं इस बार आप के निशाने पर सीधे पीएम मोदी हैं. मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद आप और आक्रामक तरीके से बीजेपी के खिलाफ बोलने लगी है.  

स्थानीय भाषाओं में छापे गए पोस्टर
वहीं आप आज देशभर में 11 अलग-अलग भाषाओं में इसी तरह के पोस्टर लगा रही है. इससे पहले "मोदी हटाओ देश बचाओ" के पोस्टर्स लगाए गए थे, जिसपर पुलिस ने 100 से ज्यादा FIR भी दर्ज की थी. इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था. पार्टी ने इसके बाद ऐलान किया था कि ऐसे पोस्टर्स पूरे देश में लगाएगी. स्थानीय भाषाओं में भी ऐसे पोस्टर लगाए जाएंगे. खबरों के मुताबिक 11 भाषाओं में इस तरह के पोस्टर छापकर पार्टी की राज्य इकाईयों को भेज दिए गए हैं.
Delhi Politics: बीजेपी के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, प्रधानमंत्री की शिक्षा को लेकर दिल्ली में जगह-जगह लगाए पोस्टर

माहौल खराब करने की कोशिश-बीजेपी
वहीं इन विवादित पोस्टर्स को बीजेपी ने माहौल खराब करने की कोशिश बताया है. बीजेपी ने भी 'केजरीवाल हटाओ दिल्ली बचाओ' के पोस्टर लगाए थे. ये पोस्टर आप कार्यालय के बाहर भी लगाए गए थे, जिसके बाद आप बीजेपी की केंद्र सरकार पर जमकर हमलावर हो गई थी. आप और बीजेपी के नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राजनीति गर्मा गई है. 

EWS Quota: केंद्र और जामिया को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, कानून की छात्रा ने की थी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget