एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर एक लाख लोगों की जांच, 2 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अनलॉक प्रक्रिया के बाद बाहर से रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली आ रहे लोगों और टेस्ट कराने में लापरवाही की वजह से दिल्ली में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है.

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर कोविड-19 जांच की संख्या बुधवार को बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई. बीते दिन 54,517 लोगों की जांच हुई है. सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. दिल्ली सरकार द्वारा जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर 1,00,198 लोगों की जांच हुई है. बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान लगभग 11,101 आरटी-पीसीआर, सीबीएनएएटी, ट्रू नैट और 43,416 रैपिड एंटीजेन जांच हुई हैं.

दिल्ली में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 4,039 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख से अधिक हो गई है जबकि मृतकों की तादाद बढ़कर 4,638 हो गई है.

टेस्ट कराने में लापरवाही से कोरोना के मामले बढ़े दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अनलॉक प्रक्रिया के बाद बाहर से रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली आ रहे लोगों और टेस्ट कराने में लापरवाही की वजह से दिल्ली में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संक्रमण को रोकने के संबंध में समीक्षा बैठक की. बुधवार को हुई इस समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों, सभी सरकारी अस्पातलों के मेडिकल सुपरइंटेंडेंट शामिल हुए. सरकार अब मास्क न पहनने वालों पर सख्ती करेगी.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन कराया जाए. बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए।. साथ ही बिना मास्क घर से निकलने वालों पर भी सख्ती की जाए.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में 2 करोड़ कोरोना मरीज ठीक हुए, 70 लाख का ईलाज जारी, 9 लाख से ज्यादा की मौत अमेरिका-भारत-ब्राजील में दुनिया के 54% कोरोना मरीज, तीन देशों में 44% की मौत, 54% ठीक होकर घर गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget