एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates: दुनियाभर में 2 करोड़ मरीज ठीक हुए, अबतक 9 लाख से ज्यादा की मौत

9 सितंबर को दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आए हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी क्रमश: भारत, अमेरिका और ब्राजील में हुई है.

Coronavirus: दुनिया जानलेवा कोरोना महामारी के भयंकर दौर से गुजर रही है. दुनिया में करीब तीन करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. अच्छी बात ये है कि इनमें से दो करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 86 हजार नए मामले सामने आए हैं और 6 हजार 199 लोगों की जान चली गई है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 2 करोड़ 80 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9 लाख 7 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ मरीज ठीक भी हुए हैं. पूरी दुनिया में 70 लाख एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल 70 लाख लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में आई है. भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी इस वक्त चरम पर है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 65 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 35 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 34 हजार मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:         केस- 6,549,177, मौत- 195,211
  • भारत:               केस- 4,462,965, मौत- 75,091
  • ब्राजील:             केस- 4,199,332, मौत- 128,653
  • रूस:                 केस- 1,041,007, मौत- 18,135
  • पेरू:                  केस- 702,776, मौत- 30,236
  • कोलंबिया:         केस- 686,856, मौत- 22,053
  • मैक्सिको:           केस- 642,860, मौत- 68,484
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 642,431, मौत- 15,168
  • स्पेन:                   केस- 543,379, मौत- 29,628
  • अर्जेंटीना:            केस- 512,293, मौत- 10,658

23 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 65 हजार से ज्यादा मौत हुई है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- Forbes list: सबसे अमीर अमेरिकियों में 7 भारतीय, लगातार तीसरे साल पहले स्थान पर जेफ बेजोस अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के निए नामित, इजराइल-यूएई के बीच कराया था शांति समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget