एक्सप्लोरर

यूपी: गोरखपुर सीएमओ की बीस हजार कोरोना चैंपियंस से अपील, प्लाज्मा डोनेट करें

कोविड के क्रिटिकल मामलों में प्लाज्मा समय से मिल जाए, तो जान बचाना आसान होगा.कोरोना वायरस से लड़कर स्वस्थ हो चुका कोई भी व्यक्ति प्लाज्मा का दान कर सकता है. कोरोना महामारी में प्लाज्मा थेरेपी ने बहुत से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान बचाई है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने जिले के करीब बीस हजार कोरोना चैंपियंस से अपील की है कि वह क्रिटिकल कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा डोनेट करें. कोरोना से लड़ कर स्वस्थ हो चुका कोई भी व्यक्ति प्लाज्मा का दान कर सकता है. बशर्ते उसे स्वस्थ हुए कम से कम 28 दिन की अवधि बीत चुकी हो. प्लाज्मा का दान करने वाले कोरोना चैंपियन को कोई अन्य बीमारी भी है, तब भी वह प्लाज्मा का दान कर सकता हैं.

डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले में कोविड काल में फिलहाल 21,000 से ज्यादा लोग कोरोना से बीमार हुए. इलाज के बाद 20,000 से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हो गए. कोविड के क्रिटिकल मामलों में प्लाज्मा समय से मिल जाए, तो जान बचाना आसान होगा और मृत्यु दर को अत्यधिक कम किया जा सकेगा. विभागीय स्तर से कोरोना चैंपियंस को इसके लिए प्रेरित भी किया जा रहा है. लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि लोग स्वतः स्फूर्त चेतना से भी सामने आएं.

शरीर में इम्युनिटी डेवलप होने में 28 दिन लगते हैं

कोरोना चैंपियंस के शरीर में 28 दिनों में इम्युनिटी डेवलप हो जाती है. ऐसे में अगर उनके प्लाज्मा को मरीज के शरीर में इस्तेमाल कर इलाज किया जाए, तो वह भी आसानी से ठीक हो सकता है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि बीआरडी मेडिकल कालेज से उनके पास प्लाज्मा के लिए मांग भी आ रही है. कोरोना चैंपियंस इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं. जो लोग प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं, वह अपना विवरण कार्यालय में दर्ज करवा दें. जब भी आवश्यकता होगी, उन्हें संपर्क कर बुलवाया जाएगा.

प्लाज्मा थेरेपी से बची हैं कई जानें 

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना में प्लाज्मा थेरेपी ने बहुत से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान बचाई है. ऐसे में प्लाज्मा दान करने से जहां लोगों की जान बच सकती है. तो वहीं प्लाज्मा दान करने से स्‍वास्‍थ्‍य महकमे के पास कोरोना के इलाज के लिए आने वाले मरीजों की जरूरतों पर प्लाज्मा देने में भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें :-

मुंबई एयरपोर्ट पर युगांडा की महिला गिरफ्तार, सैंडल में छुपा रखी थी ढाई करोड़ की हीरोइन

कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी आज होंगे विधानसभा स्पीकर के सामने पेश, अस्वीकार हो चुका है इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
मायावती को 5वीं बार CM बनाने का संकल्प, आशुतोष पाठक निकालेंगे गंगाजल यात्रा
मायावती को 5वीं बार CM बनाने का संकल्प, आशुतोष पाठक निकालेंगे गंगाजल यात्रा
सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा
सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget