एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने मायावती का किया धन्यवाद, जानें क्या है वजह?

Vishnu Deo Sai News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है और इसे बनाये रखने की हरसंभव कोशिश की जायेगी. शांति व्यवस्था को कायम रखना हमारी सरकार की प्राथमिकता है.

Vishnu Deo Sai On Mayawati: छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के आस्था के केन्द्र गिरौदपुरी से लगा हुआ अमर गुफा में असामाजिक तत्वों की ओर से बाबा गुरू घासीदास जी के जय स्तंभ को तोड़े जाने को लेकर बीएसपी प्रमुख मायावती ने सवाल उठाए हैं. अब इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि गुरु घासीदास के उपदेश हमारे लिए काफी प्रेरक हैं. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार असमाजिक तत्वों से कड़ाई से पेश आएगी.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा, ''धन्यवाद सुश्री मायावती जी. छत्तीसगढ़ शांति का टापू है और इसे बनाये रखने की हरसंभव कोशिश की जायेगी. प्रदेश की शांति व्यवस्था को कायम रखना हमारी सरकार की प्राथमिकता है''. 

गुरु घासीदास के उपदेश हमारे लिए प्रेरक- सीएम विष्णुदेव

उन्होंने आगे कहा, ''कुछ निहित स्वार्थी तत्व राजनीतिक प्रश्रय पा कर समाज में विष बोने का काम कर रहे हैं, उनसे कड़ाई से निपटा जायेगा.हर समाज के लोग यहां आपस में सौहार्द के साथ रहते हैं. आपने उपद्रवियों की निंदा की इसके लिए पुनः धन्यवाद आपका. पूज्य गुरु घासीदास के उपदेश हमारे लिए प्रेरक हैं. ‘मनखे मनखे एक समान’ की भावना से ही हमारी सरकार काम कर रही है.''

बीएसपी प्रमुख मायावती ने जताई चिंता

बीएसपी प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने गुरूघासी दास जी के जय स्तंभ को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, ''छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज के आस्था के केन्द्र गिरौदपुरी से लगा हुआ अमर गुफा में असामाजिक तत्वों के द्वारा परमपूज्य बाबा गुरूघासी दास जी के जय स्तंभ को काटकर फेक दिया जाना अति-चिन्ताजनक है.''

मायावती ने आगे कहा, ''इसके विरोध में सतनामी समाज द्वारा CBI जांच की मांग को लेकर बलौदा बाजार में किये गये धरना प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर परिसर में षड्यंत्रकारी असामाजिक तत्वों की ओर से की गई तोड़-फोड़ आदि की घटना भी अति निदंनीय है. शासन प्रशासन द्वारा निर्दोष सतनामी समाज के लोगों की गिरफ्तारी व मारपीट के ऊपर रोक लगाई जाये. उन्हें बिना शर्त तत्काल रिहा किया जाये और असली दोषियों के ऊपर जांच कर कार्रवाई की जाये.''

ये भी पढ़ें:

सुकमा में नक्सली IED ब्लास्ट में शहीद हुए दो जवान, छत्तीसगढ़ DGP समेत आला अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget