एक्सप्लोरर

सुकमा में नक्सली IED ब्लास्ट में शहीद हुए दो जवान, छत्तीसगढ़ DGP समेत आला अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Bastar Jawans Martyrd: नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया. आईईडी की चपेट में 201 कोबरा बटालियन का एक ट्रक आ गया, जिसमें सवार चालक और सह चालक जवान मौके पर शहीद हुए.

Chhattisgarh Cobra Jawan Martyrd: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को हुए नक्सली हमले में शहीद CRPF कोबरा बटालियन के जवानों को सोमवार जगदलपुर के करणपुर में मौजूद कोबरा बटालियन के हेड क्वार्टर में अंतिम सलामी दी गई. डीजीपी अशोक जुनेजा और बस्तर के आईजी  सुंदरराज पी समेत पुलिस और CRPF के आला अधिकारियों ने शहीदों को अंतिम सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी.

शहीद जवानों को गार्ड ऑफ़ ऑनर देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह प्रदेश के लिए रवाना किया गया. दरअसल, सुकमा जिले के सिलगेर इलाके में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए ट्रक में आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें ट्रक में सवार दो जवान शहीद हो गए थे.

काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल पहुंचे जवानों ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को सिलगेर कैंप पहुंचाया और वहां से सोमवार को जगदलपुर के करणपुर में स्थित CRPF कोबरा बटालियन के हेड क्वार्टर में  छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा की मौजूदगी में अंतिम सलामी दी गई.

आईजी ने कहा- 'व्यर्थ नहीं जाएगी जवानों की शहादत'
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को दोपहर 3.00 बजे सिलगेर में स्थित पुलिस कैंप से CRPF 201 कोबरा बटालियन की एडवांस पार्टी का मूवमेंट आरोफई ड्यूटी के दौरान ट्रक और मोटर सायकल से  टेकलगुडे़म की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया. आईईडी की चपेट में 201 कोबरा बटालियन का एक ट्रक आ गया, जिसमें सवार चालक और सह चालक जवान मौके पर शहीद हो गए. शहीद जवान आर.विष्णु केरल के तिरुवनंतपुरम और शहीद जवान शैलेन्द्र कुमार उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी थे.

फिलहाल, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया है. आईजी ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. नक्सली मोर्चे पर तैनात जवान बस्तर को नक्सल मुक्त करने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है. आने वाले दिनों में नक्सलियों के खिलाफ एंटी नक्सल ऑपरेशन और तेज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बलौदा बादाजर अमर गुफा हिंसा पर मायावती की मांग, 'बिना शर्त तत्काल हो रिहाई, CBI करे जांच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात , इस चीज का था डर
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget