एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रायगढ़ में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला- 'कोई गाय के गोबर पर भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी क्या..'

Chhattisgarh Assembly Elections: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. उन्होंने इस दौरे पर रेल से संबंधित परियोजना देश को समर्पित की और साथ ही यहां की सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला बोला.

Chhattisgarh News: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुरुवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले का दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी 70 दिन के भीतर दूसरी बार इस राज्य का दौरा कर रहे हैं. इस दौरे पर कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमला बोला और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है. आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी."

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार न होने से यहां के वासियों का बहुत नुकसान हो रहा है कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ वासियों को मुफ्त में मिल रहे घर को भी नहीं मिलने दिया. कांग्रेस भले ही गरीबों की योजनाओं को लागू करने में पीछे हो लेकिन कांग्रेस सरकार घोटालों में बहुत आगे है. कांग्रेस सरकार ने तो घोटालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कांग्रेस पार्टी के लिए ATM का काम कर रही है. उनके नेता बोलते हैं कि हमें सत्ता में बहुत समय बाद मौका मिला है जितना लूट सको लूट लो फिर बाद में मौका मिले न मिले.'' पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में अपना काम ठीक से किया होता तो हमारी सरकार को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती. 

चंद्रयान-3 और जी20 शिखर सम्मेलन का भी जिक्र
पीएम मोदी ने रायगढ़ दौरे पर जी20 शिखर सम्मेलन, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़  देश के विकास के पावर हाउस की तरह है. देश को भी आगे बढ़ने की ऊर्जा तभी मिलेगी, जब उसके पावर हाउस अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे. इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है. पीएम मोदी ने कहा, ''आज छत्तीसगढ़ में केंद्र के द्वारा हर क्षेत्र में बड़ी योजनाएं पूरी की जा रही है, नई-नई परियोजनाओं की नींव रखी जा रही है.'' 

रेल परियोजना देश को किया समर्पित
बता दें कि रायगढ़ जिले के कार्यक्रम में लगभग 6350 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाएं देश को समर्पित की गई. पीएम मोदी ने कहा, ''आज छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है. आज यहां सिकल सेल परामर्श कार्ड भी बांटे गए. आधुनिक विकास की तेज रफ्तार के साथ ही गरीब कल्याण में भी तेज रफ्तार का भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख रही है और उसकी सराहना कर रही है.'' 

दंतेवाड़ा से बीजेपी परिवर्तन यात्रा शुरू
 कांग्रेस शासित राज्य में पिछले ढाई महीने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी यात्रा है. राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होंगे. राज्य के मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले से परिवर्तन यात्रा के पहले चरण की शुरुआत की. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर से शनिवार को यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे. बीजेपी नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के बिलासपुर में दो परिवर्तन यात्राओं के समापन समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.  

ये भी पढ़ें- Jashpur News: बिना फिटनेस वाले वाहनों से हो रही सिलेंडर की डिलीवरी, हो सकता है बड़ा हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget