एक्सप्लोरर

Jashpur News: बिना फिटनेस वाले वाहनों से हो रही सिलेंडर की डिलीवरी, हो सकता है बड़ा हादसा

Jashpur: इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी डी. रायस्थ का कहना है कि गैस की होम डिलीवरी करने वाले वाहनों को लेकर जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी. इस तरह की लापरवाही परेशानी बन सकती है.

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेण्डरों की होम डिलीवरी में डग्गामार वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये वाहन बिना फिटनेस, इंश्योरेंस व सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल किए जा रहे हैं. इन वाहनों से शहर में कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका है. जानकारी के अनुसार जिले में 36 गैस एजेंसियां है जिनके पास 100 से ज्यादा सिलेंडर वाहन हैं. इनमें से अधिकतर वाहन ऐसे हैं, जोकि बिना किसी सुरक्षा के चलाए जा रहे हैं. बता दें कि यहां सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा को अनिवार्य किया गया है.

ऐसे में गैस एजेंसियां सिलेंडरों की डिलीवरी के लिए नियमों को ताक पर रखकर ऐसे वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रही है, जोकि पूरी तरह से फिट नहीं है और जिनका बीमा सहित फिटनेश भी खत्म हो चुकी है. ऐसे वाहनों से कभी भी को बड़ा हादसा हो सकता है. जानकारी के अनुसार ऐसे वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं और लोगों के घरों में गैस पहुंचा रहे हैं. गैस एजेंसियों के द्वारा वाहनों के सुरक्षा मानकों को दरकिनार किया जा रहा है. नियमानुसार सभी वाहनों में आगजनी के दौरान इन्हें बुझाने के लिए फायर सेफ्टी यंत्र होना जरूरी है, लेकिन ज्यादातर में यह यंत्र गायब होता है. वहीं कुछ वाहनों में सिलेंडर का वजन करने के लिए कांटा भी नहीं होता है.

इस बारे में एक गैस उपभोक्ता मोहन कुमार का कहना है कि अनेक बार गैस गोदाम जाना पड़ा है. यहां सिलेंडर का वजन के लिए कोई इंतजाम नहीं होता है, न ही वजन कर सिलेंडर दिया जाता है. वहीं जिन वाहनों से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जा रही है, उनका रजिस्ट्रेशन खाद्य विभाग के साथ ही ऑयल कम्पनियों और आरटीओ कार्यालयों में भी होना अनिवार्य है. लेकिन पड़ताल में सामने आया कि खाद्य विभाग में इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन तक नहीं करवाया गया है. 

जल्द होगी जांच और कार्रवाई

इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी डी. रायस्थ का कहना है कि गैस की होम डिलीवरी करने वाले वाहनों को लेकर जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी. इस तरह की लापरवाही परेशानी बन सकती है. इसके साथ ही कलर फिटनेस के साथ में आग की रोकथाम के उपाय भी चेक किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh Rain: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget