एक्सप्लोरर

Janjgir-Champa News: अवैध कोल डिपो पर खनिज विभाग की दबिश, 40 लाख का कोयला जब्त, दो के खिलाफ FIR

कलेक्टर से निर्देश के बाद खनिज अमले ने अवैध कोल डिपो पर छापा मारा जहां मौके पर भारी मात्रा में कोयला मिला. इस दौरान वहां तैनात डिपो के कर्मचारी भाग निकले.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa) जिले में खनिज उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई की है. चांपा थानाक्षेत्र के ग्राम महुदा-अमझर गांव में अमझर प्लांट के सामने अवैध रूप से संचालित कोल डिपो पर खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में अवैध रूप से भंडारित लगभग 850 टन कोयला जब्त किया है. जब्त कोयले की कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने एक ट्रांसपोर्टर और सुरक्षाकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

छापा मारते ही भागे कर्मचारी
दरअसल, कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को यह जानकारी मिली थी कि कोरबा-चांपा मार्ग पर एक विशेष जगह पर अवैध रूप से कोल डिपो बनाकर कोयला डंपिंग की जाती है. इस सूचना के बाद कलेक्टर ने खनिज विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. कलेक्टर से निर्देश मिलने के बाद खनिज अमले ने अवैध कोल डिपो पर छापा मारा जहां मौके पर भारी मात्रा में कोयला मिला. इस दौरान खनिज टीम के छापा मारते ही वहां तैनात डिपो के कर्मचारी भाग निकले. टीम को डिपो में ट्रक और जेसीबी भी मिला है. खनिज अमले ने कार्रवाई के बाद अवैध कोल डिपो के ऑफिस को सील कर दिया है और डिपो का पूरा कोयला उठाकर कलेक्ट्रेट के पीछे डंपिंग यार्ड में रखवा दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पहली बार गांजे से बनी बिजली, पॉवर प्लांट में जलाया गया 12 टन गांजा

वाहनों को रखा गया अभिरक्षा में
वहीं अवैध कोल डिपो के पास मौके से 5 ट्रेलर वाहन में कोयला लोड मिला है. इसमें से 2 ट्रेलर में अभिवहन था. जिसमें खदान का नाम मानिकपुर और गंतव्य लैंको पॉवर प्लांट कोरबा दर्ज है. इन दोनों वाहनों को पुलिस थाना चांपा में अभिरक्षा में रखा गया है. शेष 3 वाहनों के पास अभिवहन पास नहीं है, जिसमें से 2 वाहनों को पुलिस थाना जांजगीर और 1 वाहन को कलेक्टर परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है. 1 ट्रेलर वाहन में गिट्टी लोड था, उसे भी जब्त कर कलेक्टर परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है.

कोयले में मिलाते थे राखड और बजरी
जानकारी के अनुसार, अवैध कोल डिपो संचालन करने वालों को किसी प्लांट में कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम मिला हुआ है. वे खदान से सीधे गाड़ी में कोयला भरते हैं और संबंधित प्लांट में खाली न कर पहले उसे डिपो में लाते है और यहां गाड़ी से आधा कोयला निकालकर उसमें राखड और बजरी मिलाकर फिर उस प्लांट में जाकर खाली करते हैं. इस तरह उन्हें आधे कोयले फ्री में मिल जाता है.

कलेक्टर ने क्या कहा
कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि उन्हें दूरभाष से कोरबा-चांपा मार्ग पर एक विशेष जगह पर अवैध कोल भंडारण, चोरी का कोयला और बिना लाइसेंस के कोयले की अदला बदली जैसी गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इस पर तत्काल माइनिंग अफसर और पुलिस को मौके पर जांच के लिए निर्देशित किया गया कि यदि जांच में कुछ गलत पाया जाता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई करें. इसी क्रम में टीम वहां पहुंची थी. वहां पाया गया कि अवैध तरीके से कोल भंडारण बिना लाइसेंस के किया जा रहा है. ये सभी जब्त किया गया और एफआईआर भी दर्ज हुआ है. जो भी इसके पीछे होगा वो पकड़ा जाएगा. 

Chhattisgarh: सीएम बघेल की घोषणा के बाद प्रदेश में खुलेंगे 76 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, जानिए कब से शुरू होगा एडमिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

वीडियोज

Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama
सलमान खान की SVC 63 का Promo Shoot, Nayanthara संग Mass Entry और Title Reveal पर बड़ा अपडेट!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना, वीडियो वायरल
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
Embed widget