एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम बघेल की घोषणा के बाद प्रदेश में खुलेंगे 76 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, जानिए कब से शुरू होगा एडमिशन

छत्तीसगढ़ में में इसी शैक्षणिक सत्र में 76 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इन स्कूलों में 1 जुलाई से एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.

Raipur News:  छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर बड़ा फैसला किया है. राज्य में इसी शैक्षणिक सत्र में 76 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने के निर्देश के साथ ही तैयारी शुरू कर दी गई है. इन स्कूलों में 1 जुलाई से एडमिशन (Admission) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी. इससे बड़ी संख्या में बचे हुए छात्रों को भी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने का अवसर मिलेगा.

76 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे
दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते कुछ महीनों में जिन इलाकों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की है. वहां अब इतने कम समय में स्कूल खोलने का तैयारी शुरू कर दी गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के बाद  कलेक्टरों को नए स्कूलों में आवश्यकतानुसार शैक्षिक और गैर शैक्षिक पदों की भर्ती के साथ जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

76 नए स्कूलों के खुल जाने से राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की संख्या 171 से बढ़कर 247 हो जाएगी. वहीं इसी के साथ राज्य में 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित है.

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्कूल खोलने का फैसला
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि सभी 76 नये स्कूलों को शुरू किए जाने को लेकर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्कूल की बेहतर शिक्षा और स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसके चलते इन स्कूलों का क्रेज बढ़ा है.

मंत्री टेकाम ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में पालक और बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग अपने इलाकों में करते रहे है.पालकों और बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने राज्य में 50 और नवीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा करने के साथ ही अपने ट्वीटर हैण्डल से भी इसकी जानकारी द थी. विधानसभा क्षेत्रों के भेंट-मुलाकात के दौरान लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने 26 और नए स्कूल खोलने की घोषणा की थी. 

इन जिलों में खोले जाएंगे नए स्कूल
76 नए स्कूलों में सर्वाधिक स्कूल राजधानी रायपुर में 12 स्कूल खोले जाएंगे.इसके लिए इलाके भी निर्धारित कर दिए गए है. स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि मोवा, लालपुर, शांतिनगर, गुरूनानक चौक, मोहबा बाजार, सरोना, मदिर-हासौद, समोदा, गोबरानावापारा, सारागांव, तिलकनगर गुढ़यारी, बीरगांव रायपुर में खुलेंगे.

इसी तरह बिलासपुर में लाल बहादुर हायर सेकेण्डरी स्कूल, अंबेडकर स्कूल और तिलकनगर बिलासपुर में, कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत पसान और कोरबी के साथ बालको कोरबा में, कोरिया जिले में नवापारा पोड़ी, पिपरडांड बैकुण्ठपुर और केलहारी, कोण्डागांव जिले में कोण्डागांव, मरदापाल और कोनगुड़, कांकेर जिले में सरोना, कबीरधाम जिले में कचहरी पारा कवर्धा, बलौदाबाजार जिले में सरसींवा, सुहेला, भंटगांव, लवन, रायगढ़ जिले में कोड़ातराई, राजनांदगांव जिले में साल्हेवारा, धमतरी जिले में गोकुलपुर और चर्रा (कुरूद), बीजापुर जिले में कुटरू और मद्देड़, बलौद जिले में नयापारा राजहरा, गुण्डरदेही, देवरीबंगला, बस्तर जिले में करन्दोला (भानपुरी), धरमपुरा, बकावण्ड और नानगुर, बेमेतरा जिले में सिंघौरी, साजा, थानखम्हरिया और देवरबीजा के अलावा बलरामपुर जिले में रामचंदपुर, डौरा और चलगली में नए स्कूल खोले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Ambikapur News: अंबिकापुर के ग्रामीण इलाकों में डंप हो रही है अवैध रेत, मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में हैं बड़े व्यापारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तीन साल में रोपे गए 83 लाख से ज्यादा पौधे, वन मंत्री ने बताये हरियाली प्रसार योजना के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget