एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: भूपेश बघेल की कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्य में अब पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगे कॉलेज

Chhattisgarh News: पी.पी.पी मॉडल के अति पिछड़ा क्षेत्र एवं पिछड़ा क्षेत्र में खोले जाने वाले महाविद्यालयों को एक निश्चित निवेश पर क्रमश: 2.50 करोड़ और 1.75 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी

Durg News: छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम फैसला लिया है. कैबिनेट ने तय किया है कि छत्तीसगढ़ के पिछड़े और अति पिछड़े क्षेत्रों में पीपीपी मॉडल (PPP Model) से कॉलेज संचालित होंगे, जिससे छत्तीसगढ़ के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में भी उच्च शिक्षा पहुंच पाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों में एक और नवाचार जुड़ गया है, जिससे अब पिछड़े और अति पिछड़े, सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों तक भी उच्च शिक्षा की रोशनी पहुंच सकेगी. इस नवाचार के तहत अब पी.पी.पी. मॉडल में कॉलेजों का संचालन किया जाएगा. प्रस्तावित पी.पी.पी. मॉडल में यह व्यवस्था शुरू से ही निजी महाविद्यालयों को दी जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

छत्तीसगढ़ में पहली बार लागू हुई यह योजना
छत्तीसगढ़ में पी.पी.पी मॉडल पर शुरू किए जाने वाले महाविद्यालय प्रदेश के लिए एक नवाचार हैं. पहले इस प्रकार की कोई योजना लागू नहीं की गई है और न ही कोई निजी महाविद्यालय इस योजना के तहत संचालित हो रहा है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश अशासकीय महाविद्यालय और संस्था (स्थापना एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रदेश में कुल 12 निजी महाविद्यालयों को शत्-प्रतिशत् नियमित अनुदान के तहत संचालित किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद चार निजी महाविद्यालयों को छत्तीसगढ़ अशासकीय महाविद्यालय और संस्था (स्थापना एवं विनियमन) अधिनियम, 2006 के तहत कैबिनेट की मंजूरी के बाद 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है. 

शुरू से ही महाविद्यालयों को पीपीपी मॉडल की व्यवस्था दे दी जाएगी
अब तक छत्तीसगढ़ अशासकीय महाविद्यालय और संस्था (स्थापना एवं विनियमन) अधिनियम, 2006 के आधार पर उपर्युक्त अनुदान केवल उन्हीं निजी महाविद्यालयों को प्रदान किया जाता था जो पिछले 10 वर्षों से संचालित हैं, लेकिन प्रस्तावित पी. पी.पी. मॉडल में यह व्यवस्था शुरू से ही निजी महाविद्यालयों को दे दी जाएगी, जिससे अति पिछड़े क्षेत्र और पिछड़ा क्षेत्र, सुदूर क्षेत्र में रहने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा का पूरा लाभ मिल सकेगा. 

दुर्गम इलाकों में रह रहे छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के सकल प्रवेश अनुपात को बढ़ाने और राज्य के पिछड़े और अति पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तामूलक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पी.पी.पी. मॉडल के तहत राज्य में उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना करने के प्रस्तावित प्रारूप का अनुमोदन किया गया. इसमें निर्धारित प्रारूप के तहत निजी महाविद्यालयों को दी जाने वाली रियायतों में पी.पी.पी मॉडल के तहत खोले जाने वाले महाविद्यालयों को दी जाने वाली निश्चित पूंजी निवेश पर अधिकतम सब्सिडी 2.50 करोड़ रुपये और  1.75 करोड़ रुपये सब्सिडी क्रमशः अति पिछड़ा क्षेत्र एवं पिछड़ा क्षेत्र में स्थापित महाविद्यालयों को दी जाएगी.

क्या है पीपीपी मॉडल
पीपीपी मॉडल में कम-से-कम 10 एकड़ भूमि 30 वर्ष की लीज़ पर 50 प्रतिशत रियायती दर से शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी. भूमि का उपयोग अन्य किसी कार्यों के लिए नहीं किया जाएगा. लीज की तारिख समाप्त होने पर दोनों पक्षों की सहमति से लीज की अवधि को बढ़ाया जा सकता है. इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए ली गई अधिकतम 500 करोड़ रुपये की ऋण पर ब्याज की राशि का 50 प्रतिशत भुगतान शासन द्वारा किया जाएगा. इसके समस्त पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राज्य शासन द्वारा देय छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. महाविद्यालय को समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था खुद करनी होगी. 

यह भी पढ़ें:

Exclusive Report: बस्तर पुलिस के हाथ लगी नक्सलियों के बजट की कॉपी, कहां और किन चीजों पर होता है खर्च, जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget