एक्सप्लोरर

Surguja News: सरगुजा में प्रशासन के नाक के नीचे से हो रहा अवैध खनन, ब्लास्टिंग से आसपास के मकानों में पड़ी दरारें

Chhattisgarh News: क्रेशर संचालकों के द्वारा जिस जगह को लीज पर दिया गया है, उस जगह को छोड़कर दूसरे जगह पर गिट्टी तोड़ने और फोड़ने का काम चल रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया.

Surguja Illegal Mining News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम चांगोरी में क्रेशर मशीन चलाने वाले संचालकों की मनमानी जारी है. क्रेशर संचालकों के द्वारा अधिक से अधिक गिट्टी उत्पादन करने के लिए क्षेत्र में अवैध उत्खनन भी किया जा रहा है. साथ ही पत्थरों को फोड़ने के लिए नियम विरुद्ध बड़े-बड़े ब्लास्टिंग किए जाते हैं, इस वजह से ग्राम चांगोरी के लोग भयभीत हैं. लोग इसकी शिकायत जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि से कई बार कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई भी सुनवाई और कार्रवाई नहीं हुई.  

दरअसल, सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड में सर्वाधिक क्रेशर मशीनों का संचालन होता है. क्रेशर मशीन चलाने के लिए संचालकों ने नियम के तहत परमिशन भी ले रखी है, लेकिन क्रेशर संचालकों का मनमानी क्षेत्र में जारी है. क्रेशर संचालकों के द्वारा जिस जगह को लीज पर दिया गया है, उस जगह को छोड़कर दूसरे जगह पर गिट्टी तोड़ने और फोड़ने का काम चल रहा है. इन जगहों पर बड़े-बड़े गाड़ियां पत्थर तोड़ने के लिए लगाए गए हैं. साथ ही अवैध खदान में दिन-रात बड़े-बड़े ब्लास्टिंग होते रहते हैं.

शिकायत के बाद भी नहीं कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर संचालकों के द्वारा अवैध रूप से पत्थरों का खनन किया जा रहा है. बड़े-बड़े ब्लास्टिंग करने से ग्राम पंचायत चांगोरी के कई घर सहित क्षेत्र के आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन, स्कूल के भवन सभी में बड़े-बड़े दरारें आ गई है. ब्लास्टिंग और क्रेशर से उड़ने वाले धूल से भी लोग काफी परेशान हैं. ग्रामीणों ने इसकी कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन किसी प्रकार के कोई भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है.

बता दें कि जिस इलाके में क्रेशर खदान संचालित है, उस क्षेत्र के विधायक डॉ प्रीतम राम भी मानते हैं कि क्षेत्र में बड़े रूप में क्रेशर मशीन का संचालन होता है. क्रेशर संचालक समय-समय पर जिला प्रशासन और सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध रूप से उत्खनन और गैरकानूनी क्रेशर संचालन किया जा रहा है, उन क्रेशर संचालकों के ऊपर कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: Surguja Coronavirus Cases: जिंदगी से खिलवाड़! लक्षण जांचे बगैर लिखी जा रही दवाइयां, सरगुजा में 37 फीसदी लोगों को नहीं लगा बुस्टर डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget