एक्सप्लोरर

AUS vs SA 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'बेबी ऐबी' का तूफान,  41 गेंद में ठोका टी-20 का सबसे तेज शतक, बनाए ये रिकॉर्ड

AUS vs SA के दूसरे टी20 मुकाबलें में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने सिर्फ 41 गेंदों में शतक ठोक इतिहास रच दिया.

AUS vs SA 2nd T20:  मंगलवार को डार्विन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 41 गेंदों में शतक ठोककर इतिहास रच दिया. ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर 22 साल के ब्रेविस ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया, बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ डाले.

मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले कंगारु टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम था, जिन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49 गेंदों में शतक ठोककर बनाया था, लेकिन ब्रेविस ने यह उपलब्धि 8 गेंद पहले हासिल कर ली है.

दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा सबसे तेज टी20 शतक

ब्रेविस की 41 गेंदों की यह सेंचुरी दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक है. उनसे पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम था, जिन्होंने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोका था.

फाफ डू प्लेसी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

ब्रेविस ने 56 गेंदों में 125 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी की इस पारी ने दक्षिण अफ्रीका के एक और पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. फाफ डू प्लेसी ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रन बनाए थे, जो उस समय दक्षिण अफ्रीका का टी20 में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर था, लेकिन अब ब्रेविस के 125 रन ने यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

पारी में बरसे 12 चौके और 8 छक्के

ब्रेविस की 125 रनों  की पारी में जमकर चौके, छक्को की बारिश हुई. उनकी इस पारी में 12 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों को खासतौर पर निशाना बनाया.

मैक्सवेल के चौथे ओवर में- 5 गेंदों पर 23 रन (तीन छक्के)

हेजलवुड के अगले ओवर में- 5 गेंदों पर 17 रन

टीम को मिला ऐतिहासिक स्कोर

ब्रेविस की इस शानदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है. इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 218/7 था.

शुरुआत में संकट, फिर पलटा खेल

मैच की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 57 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर मैदान पर आया ब्रेविस का तूफान, उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्कोर दिया और फिर शतक पूरा कर ऐतिहासिक जीत की नींव रख दी.

आईपीएल कनेक्शन

ब्रेविस इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं और वहां भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. इस मैच में भी उन्होंने वही अंदाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैच देखने आए एमएस धोनी ने कान में क्यों लगा रखा था खास डिवाइस? जवाब उड़ा देगा आपके होश
मैच देखने आए एमएस धोनी ने कान में क्यों लगा रखा था खास डिवाइस? जवाब उड़ा देगा आपके होश
बेन स्टोक्स क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार, कुछ दिन पहले टेस्ट क्रिकेट से लिया था रिटायरमेंट
बेन स्टोक्स क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार, कुछ दिन पहले टेस्ट क्रिकेट से लिया था रिटायरमेंट
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
14 टीमें, फाइनल के लिए 3 राउंड, 'सुपर सीरीज'; ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए बनाया मास्टर प्लान
14 टीमें, फाइनल के लिए 3 राउंड, 'सुपर सीरीज'; 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ICC का मास्टर प्लान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget