एक्सप्लोरर

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रेलर की टक्कर में 10 लोगों की मौत

Dausa Road Accident News: दौसा में खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप वैन ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में 10 लोगों की की मौत हो गई और 12 से ज्यादा घायल हैं. गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है.

राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन नेशनल हाईवे पर बापी के पास खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी. इस भीषण टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.

जयपुर और दौसा में घायलों का इलाज

हादसे में गंभीर रूप से घायल 9 श्रद्धालुओं को तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जबकि बाकी घायलों का इलाज दौसा के अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है. सभी घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर किया जा रहा है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया. उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और मृतक परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही.

सीएम ने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है. मैं मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

पूर्व CM गहलोत और सचिन पायलट ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भी इस हादसे पर दुख जताया. दोनों नेताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

यूपी से आए थे दर्शन के लिए

जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में सवार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे. वे खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने आए थे और दर्शन के बाद अपने गांव लौट रहे थे.

पुलिस के शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ हो सकता है. पिकअप तेज रफ्तार में थी और ट्रेलर से सीधी टक्कर के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सड़क पर श्रद्धालुओं के सामान बिखर गए और कई लोग घायल अवस्था में कराहते हुए मदद मांगते रहे. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget