एक्सप्लोरर

विटामिन डी की कमी क्यों करती है शरीर को प्रभावित, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

Vitamin D Deficiency Symptoms: सुबह की धूप से मिलने वाला विटामिन डी हड्डियों, इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, इसकी कमी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है.

Vitamin D Deficiency Symptoms: सुबह की हल्की धूप में टहलते हुए आपने कभी सोचा है कि ये सुनहरी किरणें सिर्फ आपको गर्माहट ही नहीं देतीं, बल्कि आपके शरीर के लिए एक अनमोल पोषक तत्व भी बनाती हैं? हम बात कर रहे हैं विटामिन डी की, जिसे अक्सर "सनशाइन विटामिन" कहा जाता है. डॉक्टर्स का कहना है कि, यह विटामिन न सिर्फ हड्डियों के लिए जरूरी है, बल्कि इम्यून सिस्टम, मांसपेशियों और मानसिक स्वास्थ्य पर भी सीधा असर डालता है.

डॉ. राकेश कुमार बताते हैं, विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस, रिकेट्स जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन डी का पर्याप्त स्तर बनाए रखने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और मूड स्विंग्स जैसी मानसिक समस्याओं में भी राहत मिलती है.

ये भी पढ़े- डॉक्टरों ने ढूंढ निकाली ओवेरियन कैंसर होने की वजह, अब खतरे से पहले मिलेगा इलाज

शरीर आपको कैसे चेतावनी देता है?

  • बार-बार थकान महसूस होना
  • कमजोर मांसपेशियां और हड्डियों में दर्द
  • बार-बार सर्दी-जुकाम होना
  • डिप्रेशन या मूड में अचानक बदलाव
  • बालों का झड़ना
  • डॉक्टर्स का मानना है कि इन लक्षणों को नजरअंदाज करना लंबे समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है

क्यों घट जाता है विटामिन डी का स्तर?

  • धूप की कमी – ज़्यादातर समय घर या ऑफिस में बिताना
  • गलत खानपान – विटामिन डी से भरपूर भोजन का सेवन न करना
  • स्किन का रंग – गहरी त्वचा वाले लोगों में विटामिन डी का निर्माण धीमा होता है
  • उम्र बढ़ना – बढ़ती उम्र में शरीर की विटामिन डी बनाने की क्षमता कम हो जाती है

कैसे पूरी करें कमी? 

  • सुबह की धूप लें – रोज़ाना 15 मिनट धूप में बैठना फायदेमंद है
  • अंडे की जर्दी, फैटी फिश (सैल्मन, टूना), दूध, पनीर, मशरूम
  • अगर कमी ज्यादा हो, तो डॉक्टर्स की सलाह से विटामिन डी सप्लिमेंट्स लें
  • नियमित व्यायाम से भी शरीर की पोषण अवशोषण क्षमता बेहतर होती है

विटामिन डी कोई साधारण पोषक तत्व नहीं है, बल्कि यह शरीर की कई अहम प्रक्रियाओं की नींव है. इसलिए डॉक्टर्स की सलाह मानते हुए इसकी कमी को समय रहते पूरा करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 10 दिनों तक रोज पिएं अजवाइन का पानी, पेट साफ रहेगा और चर्बी भी पिघल जाएगी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget