एक्सप्लोरर

बच्चों को मौत के मुंह तक ले जा रहा ChatGPT! इस रिपोर्ट में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

ChatGPT: एक नई जांच में खुलासा हुआ है कि ChatGPT बच्चों को नशीले पदार्थों के इस्तेमाल, बेहद सख्त डाइट प्लान और आत्महत्या से जुड़ी खतरनाक सलाह दे सकता है.

ChatGPT: एक नई जांच में खुलासा हुआ है कि ChatGPT बच्चों को नशीले पदार्थों के इस्तेमाल, बेहद सख्त डाइट प्लान और आत्महत्या से जुड़ी खतरनाक सलाह दे सकता है. इस रिपोर्ट ने AI चैटबॉट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यूके स्थित Centre for Countering Digital Hate (CCDH) द्वारा की गई इस रिसर्च जिसे एसोसिएटेड प्रेस ने भी समीक्षा की, में पाया गया कि AI चैटबॉट कई बार खतरनाक व्यवहार पर चेतावनी देता है लेकिन 13 साल के बच्चों का रूप लेकर पूछे गए सवालों पर विस्तार से और व्यक्तिगत प्लान तक बना देता है.

चैटबॉट ने लिखे सुसाइड नोट

तीन घंटे से ज्यादा की रिकॉर्डिंग में सामने आया कि चैटबॉट ने काल्पनिक परिवार के सदस्यों के लिए भावनात्मक सुसाइड नोट लिखे, भूख कम करने वाली दवाओं के साथ बेहद कम कैलोरी वाले डाइट प्लान दिए, और शराब व अवैध ड्रग्स को मिलाकर इस्तेमाल करने के स्टेप-बाय-स्टेप तरीके बताए. एक मामले में तो "घंटे-दर-घंटे" पार्टी प्लान तक सुझाया जिसमें एक्स्टसी, कोकीन और हैवी ड्रिंकिंग शामिल थी.

आधे से ज्यादा जवाब ‘खतरनाक’

CCDH के अनुसार, जांच में मिले 1,200 जवाबों में से आधे से ज्यादा को “खतरनाक” श्रेणी में रखा गया. संगठन के CEO इमरान अहमद ने कहा कि ChatGPT की सुरक्षा प्रणाली कमजोर है और आसानी से बाईपास की जा सकती है. उन्होंने बताया कि अगर खतरनाक सवालों को स्कूल प्रेजेंटेशन या दोस्त की मदद के रूप में पेश किया जाए तो चैटबॉट तुरंत जवाब दे देता है. अहमद के शब्दों में, “हमने गार्डरेल्स टेस्ट करने की कोशिश की और नतीजा चौंकाने वाला था. सुरक्षा लगभग नाम की ही है, मानो सिर्फ दिखावे के लिए.”

OpenAI ने मानी चुनौती, समाधान फिलहाल नहीं

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने स्वीकार किया कि संवेदनशील स्थितियों को पहचानने और संभालने की क्षमता को बेहतर बनाने पर काम चल रहा है. कंपनी ने कहा कि कई बार बातचीत सामान्य तरीके से शुरू होती है लेकिन धीरे-धीरे संवेदनशील दिशा में मुड़ जाती है. हालांकि, कंपनी ने CCDH की रिपोर्ट पर सीधे तौर पर टिप्पणी नहीं की और न ही कोई तात्कालिक बदलावों की घोषणा की.

युवाओं में AI पर बढ़ती निर्भरता

यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब किशोरों में AI चैटबॉट को सलाह और साथी के रूप में अपनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है. कॉमन सेंस मीडिया की हालिया स्टडी के मुताबिक, 70% युवा सामाजिक बातचीत के लिए AI चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं और कम उम्र के किशोर इन पर ज्यादा भरोसा करते हैं.

चैटबॉट सिर्फ यूज़र द्वारा डाली गई जन्मतिथि से उम्र की पुष्टि करता है जबकि यह 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है. शोधकर्ताओं ने पाया कि सिस्टम ने न तो बताई गई उम्र को, न ही प्रॉम्प्ट में मौजूद संकेतों को गंभीरता से लिया.

यह भी पढ़ें:

ये है भारत का सबसे महंगा स्मार्टफोन! जानें क्या है फीचर्स और किसे देता है टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta का नया सेफ्टी प्लान, AI चैट में बच्चों को खतरा दिखते ही पैरेंट्स को करेगा अलर्ट
Meta का नया सेफ्टी प्लान, AI चैट में बच्चों को खतरा दिखते ही पैरेंट्स को करेगा अलर्ट
New Textile Innovation: स्टेप काउंट करेगा, लाइट जलाएगा और शेप भी बदल लेगा... वैज्ञानिकों ने बना डाला अनोखा कपड़ा
स्टेप काउंट करेगा, लाइट जलाएगा और शेप भी बदल लेगा... वैज्ञानिकों ने बना डाला अनोखा कपड़ा
फोल्डेबल फोन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक झटके में हो जाएगा बड़ा कांड
फोल्डेबल फोन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक झटके में हो जाएगा बड़ा कांड
बारिश के बाद AC की कूलिंग हो गई गायब? ये हो सकते हैं कारण
बारिश के बाद AC की कूलिंग हो गई गायब? ये हो सकते हैं कारण

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget