एक्सप्लोरर

Constitution Club Elections: सपा, कांग्रेस, टीएमसी ने जिताया BJP नेता राजीव प्रताप रूडी को चुनाव, जीत के बाद बोले- '100 से ज्यादा वोटों...'

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव में जीत के बाद कहा कि यह मेरे पैनल की जीत है, जिसमें कांग्रेस, सपा, टीएमसी और निर्दलीय सांसद शामिल थे.

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का चुनाव जीत लिया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं 100 से ज़्यादा वोटों से जीता हूं और अगर इसे 1000 वोटों से गुणा किया जाए तो यह संख्या 1 लाख हो जाती है. यह मेरे पैनल की जीत है. हर किसी ने अपनी पार्टी से उठकर वोट डाला. मेरे पैनल में कांग्रेस, सपा, टीएमसी और निर्दलीय सांसद थे. मुझे पिछले दो दशकों की मेरी मेहनत का फल मिला है.

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद संजीव बालियान को हराया है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. रूडी पिछले 25 वर्षों से इस पद पर काबिज हैं और इस बार भी उन्होंने जीत का सिलसिला बरकरार रखा.

चुनाव में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
12 अगस्त को हुए मतदान में राजनीतिक दिग्गजों ने हिस्सा लिया था. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद थी. मतदान में कुल 707 वोट पड़े, जिनमें से 38 बैलेट पेपर के जरिए डाले गए.

काउंटिंग में कांटे की टक्कर
काउंटिंग में कांटे की टक्कर देखने को मिली. शुरुआती 5 राउंड में रूडी और बालियान के बीच मुकाबला बराबरी का रहा. 13वें राउंड में रूडी ने बढ़त बनाई और आखिर में जीत दर्ज की. एक ही पार्टी के दो उम्मीदवार होने से मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया. राजीव प्रताप रूडी ने जीत के बाद के कहा कि ये सभी दलों का चुनाव है. लोकतंत्र का असली स्वरूप यहां दिखा. देशभर से लोग आए, अच्छे वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव से पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया था कि परिवर्तन होगा और संजीव बालियान नए सचिव बनेंगे. उन्होंने कहा था कि यह क्लब सिर्फ सांसद, पूर्व सांसद और उनके परिवार के लिए है. इसमें अन्य वर्गों की कोई जगह नहीं है.

ये भी पढ़ें: 'वोटर लिस्ट में नागरिकों को शामिल करना और निकालना EC का अधिकार', बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हुमायूं कबीर राजनीति से लेंगे संन्यास? बोले - 'विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
हुमायूं कबीर राजनीति से लेंगे संन्यास? बोले - 'विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया, राहुल-खरगे पहुंच रहे जंतर-मंतर
LIVE: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया, राहुल-खरगे पहुंच रहे जंतर-मंतर
राहुल गांधी पर DMK ने बदले सुर, विरोध मार्च को दिया समर्थन, कहा - 'यह एकदम...'
राहुल गांधी पर DMK ने बदले सुर, विरोध मार्च को दिया समर्थन, कहा - 'यह एकदम...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
Embed widget