एक्सप्लोरर

Aaj ka Dhanu Rashifal : धनु राशिफल 13 अगस्त, स्वास्थ्य में गिरावट, ऑफिस में मतभेद संभव

Sagittarius Horoscope Today, Dhanu Daily Rashifal 13 August 2025: धनु राशिफल वालों के लिए बुधवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें धनु राशिफल.

Sagittarius Horoscope Today 13 August: धनु राशिफल 13 अगस्त 2025, बुधवार चन्द्रमा के चौथे भाव में होने से भूमि-भवन संबंधी अटके मामले सुलझने की संभावना है.

व्यापारियों
बिजनेस में अपने सपनों को पूरा करने के लिए शॉर्टकट या गलत रास्ता अपनाने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर्स को चल रहे विवादों या सुनवाई के मामलों में सतर्क रहना चाहिए. भरोसेमंद व्यक्ति से भी टकराव संभव है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें.

पारिवारिक जीवन
आज पारिवारिक माहौल मिश्रित रहेगा. आपकी आक्रामक बातें लाइफ पार्टनर को आहत कर सकती हैं, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखें. मेंटली परेशान हैं, तो घर के बड़ों या भरोसेमंद सदस्य से बात कर सलाह लें, इससे समाधान मिल सकता है.

शिक्षा और युवा
स्टूडेंट्स को उम्मीद के अनुसार सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन हार मानने के बजाय मेहनत जारी रखें. खेल और कला के क्षेत्र से जुड़े युवा बड़ी उपलब्धि पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे, जो आगे सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा.

स्वास्थ्य
मानसिक तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है. कार्य अनुभव की कमी से कार्यस्थल पर दबाव महसूस होगा, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है. आज मेडिटेशन या हल्का व्यायाम करना लाभकारी रहेगा.

धार्मिक उपाय
हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं और ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करें. इससे मानसिक शांति और साहस में वृद्धि होगी.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला

FAQs:

Q1. आज धनु राशि के बिजनेस में कौन सी गलती से बचना चाहिए?
A1. किसी भी काम में शॉर्टकट या गलत तरीका अपनाने से बचें, वरना आर्थिक और प्रतिष्ठा दोनों का नुकसान हो सकता है.

Q2. पढ़ाई में निराशा दूर करने के लिए क्या करें?
A2. अपनी पढ़ाई की योजना को दोबारा व्यवस्थित करें, छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और नियमित रिवीजन करें. इससे आत्मविश्वास और परिणाम दोनों बेहतर होंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget