एक्सप्लोरर

Kanker: सड़क निर्माण में लगी पांच वाहनों में नक्सलियों ने की आगजनी, मजदूरों को दे डाली ये चेतावनी

Kanker News: कांकेर जिले के पखांजुर इलाके में नक्सलियों ने सड़क निर्माण मेंलगे 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया. साथ ही यहां काम कर रहे मजदूरों कोतत्काल काम बंद करने की चेतावनी दी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है. छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के सितरम इलाके में  सड़क निर्माण कार्य में लगी 5 वाहनों में आग लगा दी  है. नक्सलियों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है. करीब 20 की संख्या में पहुंचे वर्दीधारी नक्सलियों ने एक के बाद एक कुल 5 वाहन जिसमें 2 ट्रक, एक पोकलेन, एक रोड रोलर और एक पानी टैंकर में डीज़ल छिड़कते हुए आग के हवाले कर दिया.  साथ ही वहां मौजूद  मजदूरों को काम बंद  करने की भी चेतावनी दी है. 

घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली आसानी से मौके से फरार हो गए. इधर सूचना मिलने के बाद पखांजूर के  एसडीओपी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है. एसडीओपी ने बताया कि सभी वाहन राजमुंडा से कोपेनगुंडा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगी थी, फिलहाल अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

जनपितुरी सप्ताह के दौरान नक्सली मचा रहे उत्पात

बस्तर में नक्सली  अपने जनपितुरी  सप्ताह के शुरू होने के साथ ही लगातार बस्तर के अलग-अलग इलाकों में उत्पात मचा रहे हैं. बीजापुर में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ के बाद कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में भी नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सड़क निर्माण में लगी पांच वाहनों में आग लगा दी. इस घटना में सभी वाहन जलकर खाक हो गई है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दिनदहाड़े इस आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है.

Chhattisgarh: दिल्ली के छात्र को सरगुजा के तीन नाबालिगों ने लगाया चूना, चार्जर देने के बहाने ऐसे किया खेल

साथ ही मजदूरों को भी दोबारा काम में लौटने पर जान से मारने की धमकी दी है. पखांजूर एसडीओपी रवि कुजूर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि छोटीबेटीया थाना क्षेत्र के राजमुंडा से कोपेनगुंडा के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. सितरम इलाके  में सड़क निर्माण में लगी वाहनों को खड़ा किया गया है. यहां करीब 20 से अधिक की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने सभी पांचों वाहनों में डीजल डालकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई. लेकिन नक्सली इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे. एसडीओपी ने बताया कि इस आगजनी की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन सभी पांचों गाड़ी जलकर खाक हो गए. घटना के बाद अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए लगातार इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है. वहीं एसडीओपी ने कहा कि पखांजूर के साथ-साथ आसपास के  इलाकों में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान सभी ठेकेदारों को संबंधित थाना में सूचना देने की अपील की गयी है,  ताकि सड़क निर्माण कार्य के  दौरान पुलिस से पर्याप्त सुरक्षा  मिल सके. इधर नक्सलियों के इस वारदात  से वहां मौजूद मजदूरों में डर का माहौल बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget