एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: लाखों की मालकिन फिर भी कांग्रेस MLA गुलाब कमरो की पत्नी को मिल रहा सरकारी मानदेय, BJP ने घेरा

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत क्षेत्र से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो अपनी पत्नी के राशन कार्ड और सरकार मानदेय मिलने के मामले में घिर गए हैं.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ की पहली विधानसभा भरतपुर-सोनहत (Bharatpur-Sonhat) से विधायक गुलाब सिंह कमरो (Gulab Singh Kamro) की पत्नी लीलावती का गरीबी रेखा राशन कार्ड (BPL Card)  का मामला सामने आया था. मामला उछला तो जिला खाद्य अधिकारी  ने राशन कार्ड को निरस्त कर दिया. वहीं अब विधायक की पत्नी को सरकारी मानदेय देने का मामला सामने आया है. विधायक की पत्नी लीलावती के अलावा बहन उषा सिंह करियाम सरकार से डबल मानदेय ले रही है. एक जिला पंचायत सदस्य का मानदेय तो स्वास्थ्य विभाग में विकासखंड समन्वयक का मानदेय ले रही है. वहीं विधायक की पत्नी व्यवसायी होने के साथ ही सरकार से मितानिन होने का मानदेय ले रही हैं.

यहां यह बात भी सामने आई है कि विधायक गुलाब कमरो द्वारा जो शपथ पत्र निवार्चन आयोग को दिया गया है, उसमें पत्नी के मितानिन होने की जानकारी छुपाई गई है. शपथ पत्र के मुताबिक विधायक ने अपनी पत्नी को व्यवसायी बताया है. विधायक गुलाब कमरो की पत्नी मेसर्स पूजा एग्री एंड एलाइड की मालकिन है और आईटीआर भी भर रही है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि एक फर्म की मालकिन होने के बाद भी विधायक की पत्नी सरकार से मितानिन का मानदेय ले रही है. वहीं विधायक की बहन उषा सिंह करियाम जो जिला पंचायत सदस्य है, वो भी सरकार से डबल मानदेय ले रही है. एक मानदेय जिला पंचायत सदस्य का तो दूसरा मानदेय मितानिन कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक होने का है. 

गृहिणी से बनी व्यवसायी
भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो ने 2018 के विधानसभा चुनाव में जो शपथ पत्र दिया था, उसके मुताबिक उनकी पत्नी 2018 में गृहिणी थी. न तो उनके नाम का कोई पैन कार्ड था और न ही उनके नाम पर कोई फर्म था. विधायक की पत्नी के पास साल 2018 में 2 लाख 91 हजार 704 रुपए थे, अब 2023 में विधायक की पत्नी के पास 42 लाख 16 हजार 536 रुपये हैं. मतलब विधायक की पत्नी की संपत्ति इन 5 सालों में 21 गुना बढ़ गई, फिर भी वह गरीबी रेखा राशनकार्ड से राशन ले रही थी. 

बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह का हमला
विधायक की पत्नी द्वारा सरकारी मानदेय लेने और बहन द्वारा सरकार से डबल मानदेय लेने को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर-सोनहत से बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह ने कहा है कि कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने 5 सालों में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र का नहीं खुद और अपने परिवार का विकास किया है. 5 साल में विधायक की संपत्ति 36 गुना बढ़ी है तो उनकी पत्नी जो खुद व्यवसायी भी है और मितानिन का मानदेय ले रही हैं.

रेणुका सिंह ने कहा कि बहन जो जिला पंचायत सदस्य हैं वो जिला पंचायत सदस्य के साथ ही विकासखंड समन्वयक का भी पैसा सरकार से ले रही हैं. पैनकार्ड धारी होने के बाद भी विधायक की पत्नी के नाम पर गरीबी रेखा राशनकार्ड बना होना यह बताता है कि किस तरह विधायक और उनका परिवार गरीबो का राशन डकार रहे है. 17 नवम्बर को भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता विधायक को सबक सिखाने मतदान केंद्रों में जाएगी.

गुलाब कमरो ने दिया यह जवाब
इस संबंध में विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. मेरी पत्नी मितानिन थी, लेकिन रिजाइन दे दी. बहन का शादी के बाद हमारे परिवार में नहीं आता है. उन्होंने दो-दो जगह मानदेय लेने के सवाल पर कहा कि मितानिन वाला समाजसेवी संस्था है. सरकारी नौकरी नहीं है.

य़े भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election 2023: वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए अब घर बैठे मतदाता ले सकेंगे ये सभी जानकारी, जानें और क्या है सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget