एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 योजनाओं के बदले नाम, राजीव गांधी के नाम की जगह किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम वाली दो योजनाओं के नाम बदल दिए हैं. इसको लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम वाली दो योजनाओं के नाम बदल दिए हैं. राज्य में नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की इन दो योजनाओं का नाम बदलकर जनसंघ के दिवंगत नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगरीय अधोसंरचना विकास निधि से संचालित दो योजनाओं के नाम बदले गए हैं. इस संबंध में 18 सितंबर को आदेश जारी किया गया था और 30 सितंबर को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना कर दिया गया है. वहीं राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों योजनाओं का नाम पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर था, लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार ने 2019 में इन्हें बदलकर राजीव गांधी का नाम दिया था.

वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साय ने कहा कि पहले ये योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर थीं और अब इनका नाम फिर से उनके नाम पर कर दिया गया है. साय के पास नगरीय प्रशासन विभाग भी है.

BJP सरकार के पास कोई नई योजना नहीं- कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस संचार विंग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के पास कोई नई योजना नहीं है, इसलिए वह भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पिछली सरकार की योजनाओं के नाम बदल रही है.

‘आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध’
वहीं विष्णु देव साय सरकार की तरफ से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. सीएम साय ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध हैं. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा. इसके साथ ही बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रतिवर्ष कर्मा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: चौथी कक्षा की छात्राओं से लैब टेक्नीशियन करता था अश्लील हरकत, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान, भारतीयों पर कितना असर
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

वीडियोज

Online Food से Ola-Uber तक: अब ऐसे Measure होगी आपकी महंगाई | Paisa Live
Delhi Rohini Accident: Delhi में फिर मौत का गड्ढा, खुले मेनहोल में गिराने से युवक की मौत | Manhole
Russian Oil Angle पर Relief? India के कुछ Exports को US Tariff Refund मिल सकता है | Paisa Live
India-US Trade Deal में नया Twist, Pulses Entry या Farmers Shield? | Paisa Live
Gold बन गया Safe Haven: Equity Investors क्यों हो रहे है Careful? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान, भारतीयों पर कितना असर
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
Subedaar Teaser Out: एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
सूबेदार का टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
Kefir vs Yogurt: दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
Embed widget