एक्सप्लोरर

सीएम साय कल महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त जारी करेंगे, बस्तर में इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

CM Vishnu Deo Sai Bastar Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बस्तर के दौरे पर पहुंच रहे हैं. इस दौरान सीएम साय यहां पर कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगा.

Bastar News Today: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार (1 अगस्त) को अपने एक दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंच रहे हैं. बस्तर पहुंचकर मुख्यमंत्री नवनिर्मित राजस्व कार्यालय का लोकार्पण करेंगे, साथ ही अन्नपूर्णा रसोई घर का भी शुभारंभ करेंगे.

इसके अलावा जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में भी सीएम शामिल होंगे. सीएम साय अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 12 बजे हवाई मार्ग से जगदलपुर के दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. जिसके बाद 12.10 को राजस्व कार्यालय का लोकार्पण करेंगे. 

सीएम का बस्तर शेड्यूल
इसके बाद मुख्यमंत्री 12.30 बजे महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई घर का शुभारंभ करेंगे. इसके ठीक तुरंत बाद 12.40 बजे मुख्यमंत्री शहीद गुण्डाधुर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और इसी कार्यक्रम में वह महतारी मोबाइल ऐप का शुभारंभ करेंगे. 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली हैं. लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला बस्तर दौरा है. जिसे देखते हुए जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

इस सम्मेलन में शामिल होकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 'महतारी वंदन योजना' की 6वीं किश्त की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे. साथ ही सीएम साय अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. इसके लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

महतारी वंदन योजना की जारी करेंगे किश्त
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 1 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही महतारी मोबाइल ऐप का शुभारंभ करेंगे. 

इसके अलावा प्रदेश के सभी महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त डालेंगे. साथ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के 2752 स्व सहायता समूह के वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ के बैंक लोन का भी वितरण करेंगे. 

बस्तर को मिलेगी 8.35 करोड़ की सौगात
इस दौरान मुख्यमंत्री साय 'एक पेड़ मां के नाम' महावृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण भी करेंगे. मुख्यमंत्री जिले को 8 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक की राशि विकास के लिए कार्यों की सौगात देंगे. जिसमें दंतेश्वरी कन्या कॉलेज के सामने बनाए गए नए राजस्व कार्यालय परिसर और एसडीएम कार्यालय, जगदलपुर, तोकापाल और लौंहडीगुड़ा के साथ नया तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णोद्धार शामिल है.

सीएम करेंगे मॉड्यूलर किचन का लोकार्पण
इसी कड़ी में सीएण लोहंडीगुड़ा और बुरगुम थाना का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा महारानी अस्पताल परिसर में डीएमएफटी फंड से बनाए गए मॉड्यूलर किचन और सामग्री युक्त अन्नपूर्णा रसोई घर का भी मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे. जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भी मुख्यमंत्री के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रवास को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है. साथ ही सीएम प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम बस्तर पुलिस ने किया है. जगह-जगह जवानों को तैनात कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में रामेन डेका ने ली शपथ, सीएम साय ने दी बधाई, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह

वीडियोज

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने ‘धुरंधर’ का Record तोड़ा”
Emraan Hashmi को पहले से ही पता था कि Taskaree लोगों को पसंद आएगी! | Tanya Bami, Neeraj Pandey
Avimukteshwaranand Controversy: CM Yogi पर अविमुक्तेशवरानंद का ऐसा बयान की मच जाएगा बवाल!
Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
Embed widget