एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हादसा, NTPC प्लांट में काम कर रहे मजदूर घायल, 1 की मौत

Bilaspur News: बिलासपुर में NTPC प्लांट में प्री AIR हिटर प्लेटफॉर्म मेंटेनेंस के दौरान टूट गया. इसमें एक मजदूर श्याम साहू की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NTPC प्लांट में बुधवार (6 अगस्त) को बड़ा हादसा हो गया, जहां प्री AIR हिटर प्लेटफॉर्म मेंटेनेंस के दौरान टूट गया. इस हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए. इनमें 3 मजदूरों का एनटीपीसी में चल रहा इलाज, 2 मजदूरों को सिम्स रेफर किया गया है.

घटना के बाद एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अपोलो रेफर किया गया है. ये हादसा प्लांट के यूनिट 5 में हुआ है. यूनिट में एनुअल मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इसी दौरान काम कर रहे मजदूर गिर गए. घटना सीपत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

कैसे हुआ प्लांट में हादसा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीपत स्थित एनटीपीसी के प्लांट में एयर प्री फिल्टर के प्लेटफार्म के गिरने से मजदूर श्याम साहू (27) की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल चार अन्य मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीपत थाने के प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि आज जब मजदूर काम कर रहे थे तब प्लांट के यूनिट पांच में एयर प्री फिल्टर का प्लेटफार्म गिर गया. इससे पांच मजदूर घायल हो गए.

'घायलों को अस्पताल पहुंचाया'

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान साहू की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया था.

सतपथी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में और तीन अन्य मजदूरों को शहर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में भर्ती कराया गया है.

'कारणों की करेंगे जांच'

एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी पीआर भारती ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget