एक्सप्लोरर

आजादी के 77 साल बाद रोशन हुआ छत्तीसगढ़ का यह गांव, ग्रामीणों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में खुशी की लहर है. आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं है. बिजली का सुख 77 सालों बाद मिला है.

Chhattisgarh News: वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित छत्तीसगढ़ के दूरदराज गांव को सात दशक बाद बिजली नसीब हुई है. अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के तिमेनार गांव में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिजली पहुंच गई है. आजादी के 77 साल बाद पहली बार ग्रामीणों को बिजली की सुविधा मिली. ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के बिना अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर थे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तिमेनार का विद्युतीकरण बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में नए युग की शुरुआत का संकेत है.

आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'तिमेनार गांव के सभी 53 घरों में पहली बार मुख्यमंत्री मांजरा-टोला विद्युतीकरण योजना अंतर्गत बिजली पहुंचाई गई है.' उन्होंने कहा कि शासन और विकास की अभूतपूर्व उपलब्धि माओवादी आतंक की समाप्ति का संकेत है. शांति और समृद्धि की शुरुआत हो चुकी है. तिमेनार का अंधेरा दूर होने से ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं है. मश्राम, पंडरू कुंजाम, मंगली और प्रमिला ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बिजली की रोशनी देखेंगे. अब निराशा की जगह आशा ने ले ली है.

गांव को मिली 77 साल बाद बिजली

ग्रामीणों ने कहा कि बिजली आने से भय और असुरक्षा का माहौल खत्म हो गया है. लोगों का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा, 'पहली बार हमारे गांव में बिजली आई है. अब हमें रात के अंधेरे का डर नहीं है. हम जंगली जानवरों, सांपों और बिच्छुओं के खतरों से मुक्त हैं. हमारे बच्चे अब आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं. आखिरकार हम विकास की राह पर हैं.'

अंधेरे में रहने को विवश थे ग्रामीण

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार प्रत्येक 'मांजरा-टोला' (बस्तियों) में बिजली पहुंचाने और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है. बयान में कहा गया, 'जहां कभी माओवादी आतंक का साया था, वहां विकास की किरणें दिख रही हैं. यह परिवर्तन एक सच्ची जीत है। तिमेनार का विद्युतीकरण बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में शासन और विकास के एक नए युग की शुरुआत का संकेत है। बस्तर का इलाका अब माओवादी हिंसा के भय से मुक्त होकर समृद्धि और प्रगति की ओर बढ़ रहा है.'

ये भी पढ़ें- बस्तर: 80 दिन में 97 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को मिली सफलता में सरेंडर माओवादियों की अहम भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget