एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर संभाग में क्यों आंदोलनरत हैं सहायक पुलिस आरक्षकों के परिजन? जानिए

Bastar News: बस्तर संभाग में लंबे समय से सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ पुलिस कर्मियों को पदोन्नति देने का मामला एक बार फिर गरमा गया है. सहायक आरक्षक के परिजनों ने आंदोलन शुरू कर दिया है.

Bastar News: बस्तर संभाग में लंबे समय से सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ पुलिस कर्मियों को पदोन्नति देने की लगातार मांग उठ रही है. पुलिसकर्मी के परिजनों ने कुछ महीने पहले बस्तर आईजी सुंदरराज पी से मुलाकात की थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलने से एक बार फिर सहायक आरक्षक के परिजनों ने आंदोलन शुरू कर दिया है. दरसअल बस्तर पुलिस विभाग में सेवा दे रहे पतियों को पदोन्नत करने की मांग परिजन लगातार कर रहे हैं.

सहायक आरक्षक के परिजनों ने आंदोलन शुरू किया

उनका कहना है कि महंगाई के दौर में 15 हजार रु के तनख्वाह पर घर चलाना काफी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में उनकी मांग है कि सहायक आरक्षक भाई पति और बेटे को प्रमोशन दिया जाए. वरना पुलिस मुख्यालय के सामने धरना पर बैठने के लिए मजबूर होंगे. उन्होंने बताया कि पूरे बस्तर संभाग में लगभग 3 हजार से ज्यादा सहायक आरक्षकों की पदोन्नति नहीं की गई है. उनमें से कई सहायक आरक्षक नक्सल प्रभावित इलाको में जान जोखिम डालकर सेवा दे रहे हैं. अलग-अलग जिलों से लगभग 150 की संख्या में पहुंचे सहायक आरक्षक के परिजनों ने कई बार ज्ञापन सौंपा.

उन्होंने एक सूत्रीय मांग को लेकर बस्तर कमिश्नर, आईजी और एसपी से परेशानी साझा की. मीडिया से चर्चा के दौरान महिलाओं ने बताया कि उनके पति लंबे समय से बस्तर पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं और सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं. बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कई विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी उनको काम करना पड़ता है और कई दिनों तक घर भी नहीं आते हैं. एक तरफ सरकार बस्तर फाइटर गठन कर नये पदों पर भर्ती निकाल रही है, दूसरी तरफ कई वर्षों से बस्तर में सेवा दे रहे सहायक आरक्षक की पदोन्नति को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है.  उनकी पदस्थापना लंबे समय से सहायक आरक्षक के पद पर ही बनी हुई है.

कई बार पदोन्नत का आश्वासन तो मिलता है लेकिन सरकार और पुलिस विभाग की तरफ से अमल नहीं किया जाता. उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग में पदस्थ लगभग 3 हजार से अधिक सहायक आरक्षकों की पदोन्नति अटकी हुई है और कम तनख्वाह मिलने की वजह से उनको घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस मामले पर कहा कि शासन के नियम अनुसार पदोन्नति की जानी है. लगभग 3 हजार सहायक आरक्षक बस्तर में सेवा दे रहे हैं. उन सभी सहायक आरक्षकों को पदोन्नति मिलनी है. उन्होंने बताया कि पदोन्नति के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आने वाले कुछ महीने में सभी सहायक आरक्षकों को आरक्षक पद पर पदोन्नत किया जाएगा. हालांकि इसके लिए कितना समय लगेगा, उस सवाल के जवाब में आईजी ने जानकारी नहीं होने की बात कही.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget