एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: अंबिकापुर में एक लाख दीयों से लिखा ‘जय श्री राम’, जगमगा उठा पूरा गांधी स्टेडियम

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन अंबिकापुर में बड़े उत्साह से मनाया गया. गांधी स्टेडियम में एक लाख दीयों से ‘जय श्री राम’ लिखा गया. यही नहीं शहर में कई तरह के आयोजन किए गए.

Chhattisgarh News: श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की. इस दौरान देशभर में भी धार्मिक आयोजन किए गए. राज्य सरकार की ओर से छुट्टियां घोषित की गई थी. छत्तीसगढ़ में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थी. सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के हृदय स्थल में भगवान श्री राम की बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई थी, जहां दिनभर पूजा करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे. वहीं शहर के सबसे बड़े गांधी स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया था. जहां शाम के समय एक लाख दीये जलाकर जय श्री राम लिखा गया. 

श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अंबिकापुर शहर के हर घर में दीप जलाए गए. जैसे दीवाली पर जलाएं जाते हैं. घरों, मंदिरों और चौक-चौराहों में भगवा ध्वज-पताका लहराते दिखाई दिए. शहर के गांधी स्टेडियम में श्री रामलला की भव्य आरती भी की गई. इसके साथ देश के प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से धार्मिक प्रस्तुति की गई. इंदौर के प्रख्यात गायक किशन भगत ने भक्ति गीतों की ऐसी ताल छेड़ी की देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे.

भगवामय नजर आया शहर

रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिछले कई दिनों से अंबिकापुर शहर में व्यापक तैयारियां की जा रही थी. घरों, मंदिरों की साज-सज्जा के साथ प्रभु श्री रामलला के मंदिर में विराजित होने और जनसामान्य को दर्शन देने का हर कोई बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा था. इस आयोजन के उल्लास और उमंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंबिकापुर शहर भगवामय नजर आया. 

मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

अंबिकापुर शहर में घरों, मंदिरों, प्रमुख व्यवसायिक मार्गों के साथ गली-मोहल्लों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सोमवार सुबह से शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. सजे-धजे मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. अखंड रामायण पाठ और सुंदर कांड की पूर्णाहुति के साथ प्रसाद वितरण किया गया. मानस गायन वादन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धालु शामिल हुए. श्री राम मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. श्री राममंदिर से दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंची.

एक लाख दीयों से जगमगाया स्टेडियम

बता दें कि अंबिकापुर शहर के गांधी स्टेडियम में पहली बार कोई ऐसा आयोजन किया गया जिसमें एक लाख दीये जलाए गए. दीयों से प्रभु श्री राम का नाम लिखा गया. इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए गांधी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. उसके बाद इंदौर के गायक किशन भगत का कार्यक्रम हुआ. लेजर लाइट शो के माध्यम से प्रभु श्री राम के जीवन प्रसंगों को चित्रित किया गया. वहीं घड़ी चौक पर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा प्रभु श्री राम की आदमकद प्रतिमा और उसके ऊपर हवा में उड़ते हनुमान की प्रतिमा रखी गई थी. यह सुबह से ही सभी के आकर्षण का केंद्र था. लोगों ने इस एतिहासिक पल को अनोखे तरीके से मनाया.

यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: इस संप्रदाय के पूर्वजों ने भी बता दिया था प्राण प्रतिष्ठा का वक्त, 150 साल पहले की थी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
Israel Iran War: रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह की पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह की पाकिस्तान की 7 चौकियां
IND vs ENG Semifinal: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget