एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: इस संप्रदाय के पूर्वजों ने भी बता दिया था प्राण प्रतिष्ठा का वक्त, 150 साल पहले की थी भविष्यवाणी

Ram Mandir Pran Pratishtha: सरसकेला से आई सेजबना ने बताया कि मेरे शरीर पर सात साल की उम्र में ही राम नाम गोदवाया गया है. मेरे माता-पिता भी भजन गाते थे. यह चौथी पीढ़ी है जो भजन गा रही है.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रामनामी (Ramnami) ऐसा संप्रदाय है, जो अपने शरीर पर राम नाम का गोदना कराता है. इस वर्ग के लोगों का मानना है कि उन पूर्वजों ने पहले ही बता दिया था कि अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा शुक्ल पक्ष की एकादशी से त्रयोदशी के मध्य होगी. सक्ती जिले के जैजेपुर में इन दिनों रामनामी मेला चल रहा है. इस मेले में आये गुलाराम रामनामी ने बताया कि लगभग 150 साल पहले हमारे पूर्वजों ने बता दिया था कि अयोध्या (Ayodhya) में श्री राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा शुक्ल पक्ष एकादशी से त्रयोदशी के बीच होगी.

22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है. गुलाराम ने कहा, उसकी तारीख हमारे पूर्वजों ने पहले ही बता दी थी. हमारा मेला भी इसी तिथि में लगता है और अद्भुत संयोग है कि श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इस समय हो रही है. पता नहीं क्या है इस तारीख में जो पंडित बता रहे हैं वही हमारे पूर्वजों ने भी बताई. ये राम ही बताएंगे. रामनामी मेले के बारे में खम्हरिया से आये मनहरण रामनामी ने बताया कि हर साल इसी तिथि में मेले का आयोजन होता है. 

सात साल की उम्र में ही राम नाम गया गोदवाया

उन्होंने बताया कि एक साल महानदी के इस पार और एक बार महानदी के उस पार. 150 साल पहले से हम लोग भजन गाते आये हैं. पहले छोटे भजन गाते थे, 15 साल से बड़े भजन की शुरूआत हुई. सरसकेला से आई सेजबना ने बताया कि मेरे शरीर पर सात साल की उम्र में ही राम नाम गोदवाया गया है. मेरे माता-पिता भी भजन गाते थे. यह चौथी पीढ़ी है जो भजन गा रही है. राम नाम की महिमा अपरंपार है. जिस परिसर में यह सब भजन गा रहे हैं, उस परिसर में भी उन्होंने राम नाम लिखवा लिया है. 

रामनामी राम के नाम के उपासक

सेजबना ने बताया कि अपने घर में राम का नाम लिखा है. वस्त्रों में राम का नाम लिखा है. रामनामी राम के नाम के उपासक हैं. गुलाराम बताते हैं कि मेला परिसर के तीन किमी के दायरे में मांस-मदिरा निषेध है. जैसे लोग मंदिर में जूता छोड़कर जाते हैं. वैसा ही हम मानते हैं कि हमारे हृदय में राम का वास है. हमने शरीर के हर अंग में राम का नाम लिखा है तो हमने यह संकल्प लिया है कि हम अपने शरीर को दूषित नहीं कर सकते. इसलिए मांस-मदिरा से परहेज करते हैं. इसके साथ ही हम छल-कपट से भी दूर रहते हैं.

गुलाराम कहते हैं कि राम सभी जाति धर्मों से परे सबके हैं राम नाम के हजारों किस्से हैं, उनमें से एक किस्सा बताते हुए मनहरण बताते हैं कि एक बार महानदी में बड़ी बाढ़ आई. इसमें कुछ रामनामी सवार थे और कुछ लोग सामान्य लोग थे. धार बहुत बढ़ गई. नाविक ने कहा कि अब राम नाम याद कर लो, सबका अंत आ गया है. फिर राम नाम का भजन गाया. फिर बहाव कम हो गया और सब सुरक्षित तट पर लौटे. ये 1911 की बात हैं. इसी दिन से मेला भरना शुरू हुआ.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एमपी में सियासत हुई राममय, जश्न में डूबे बीजेपी-कांग्रेस नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विष्णुदेव साय कैबिनेट का अहम फैसला
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विष्णुदेव साय कैबिनेट का अहम फैसला
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल

वीडियोज

Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में
होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
Lucknow Fire: लखनऊ की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, CM योगी ने लिया संज्ञान, घटना की जांच के निर्देश
लखनऊ की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, CM योगी ने लिया संज्ञान, घटना की जांच के निर्देश
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
क्या है Emergency SOS फीचर? जानिए कैसे मुश्किल समय में आता है काम और क्या है फोन में सेटअप का तरीका
क्या है Emergency SOS फीचर? जानिए कैसे मुश्किल समय में आता है काम और क्या है फोन में सेटअप का तरीका
Embed widget