एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: पीएम मोदी 3 अक्टूबर को बस्तर के लोगों को देंगे बड़ी सौगात, दौरे को लेकर बीजेपी ने किया ये दावा

Chhattisgarh Politics: पीएम नरेंद्र मोदी के 3 अक्टूबर के संभावित बस्तर दौरे को लेकर बीजेपी जोरशोर से तैयारी में जुटी है. हालांकि पीएमओ ऑफिस की तरफ से उनके दौरे को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है.

PM Modi Bastar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है. पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर लालबाग मैदान में दो मंच तैयार किया जा रहा है. इनमें से एक मंच से भारत सरकार के उपक्रमों का लोकार्पण कर बस्तर वासियों को समर्पित करेंगे, जबकि दूसरे मंच से विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी लगातार लोगों से जनसंपर्क कर रही है. बीजेपी पदाधिकारियों का दावा है कि इस सभा में एक लाख से ज्यादा भीड़ पहुंचेगी. एक घंटे के कार्यक्रम में पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे लालबाग मैदान पहुंचेंगे और यहां के दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

बस्तर के लालबाग मैदान से पीएम मोदी सरकारी मंच से 'अमृत भारत योजना' के तहत जगदलपुर रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य के लिए भूमि पूजन करेंगे, इसके बाद डिमरापाल में 230 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे. बाद में पीएम मोदी नगरनार में हजारों करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार एनएमडीसी स्टील प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भारत सरकार के नए कार्यों का भूमि पूजन और और विभिन्न योजनाओं के तहत बनकर तैयार उपक्रमों का लोकार्पण किया जाएगा. दरअसल, सरकार ने अमृत भारत योजना में जगदलपुर रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है, लंबे समय से बस्तरवासियो की मांग रही है कि जगदलपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाए. इस रेलवे स्टेशन को हाईटेक स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री भूमि पूजन करेंगे.

पीएम के सभा में 1 लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने का दावा
बीजेपी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास को लेकर बस्तर वासियों में काफी उत्साह है. बीजेपी पदाधिकारियों ने बस्तर संभाग के सभी सात जिलों समेत पूरे प्रदेश से लाखों लोगों के पहुंचने का दावा कर रहे हैं. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इस सभा में शामिल होने के लिए लोगों को घर-घर जाकर न्योता दे रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के सभा में इस बार ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सभा को लेकर यहां की जनता और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्सुक है.

3 अक्टूबर को पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर प्रवास को लेकर शनिवार (30 सितंबर) से ही एसपीजी की टीम बस्तर पहुंच चुकी है. जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे के तहत, वह 3 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11 बजे विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेंगे और यहां लगभग 1 घंटे तक समय गुजारने के बाद हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे को लेकर अब तक पीएमओ ऑफिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है. हालांकि पीएम मोदी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: पीएम मोदी ने बीजेपी सरकार बनने पर कथित CG PSC घोटाले की जांच का किया वादा, सीएम बघेल ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget