एक्सप्लोरर

VIDEO: जेल में क्या-क्या हुआ? आगे राजनीति जॉइन करेंगे? abp न्यूज़ पर मनीष कश्यप का Exclusive इंटरव्यू

Manish Kashyap News: जेल से निकलने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. वहीं, उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की.

पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) जेल से बाहर आ चुके हैं. तमिलनाडु में मजदूरों को मारे जाने की गलत न्यूज़ चलाने के मामले में मनीष कश्यप को तमिलनाडु से लेकर बिहार के जेलों में 9 महीने तक रखा गया. इसके बाद 21 दिसंबर को पटना हाई कोर्ट से मनीष कश्यप को बड़ी राहत मिली और उन्हें जमानत मिल गई. मनीष कश्यप को 21 दिसंबर को जेल से रिहा कर दिया गया. 9 महीने तक जेल में रहने के बाद मनीष कश्यप की आगे की रणनीति क्या होगी? और 9 महीने तक जेल में उनके दिन कैसे बीते? इन सब बातों का खुलासा मनीष कश्यप ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में की.

जेल में रखे जाने पर बोले मनीष कश्यप 

9 महीने तक जेल में रखे जाने पर मनीष कश्यप ने कहा कि हमें तो कई जेलों में रखा गया. पहले तमिलनाडु से 450 किलोमीटर दूर मदुरै में रखा गया. काला पानी की सजा से भी ज्यादा कड़ी सजा हमें दी गई. मनीष कश्यप ने कहा कि संसद पर हमला करने वाले को उतनी कड़ी सजा नहीं मिलती है, आतंकवादी को उतनी कड़ी सजा नहीं मिलती है जितनी कड़ी सजा हमें दी गई. इसके बाद उन्होंने बेउर जेल में बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि हम किसी से नहीं मिलते थे, क्योंकि हमें ऐसी जगह रखा गया था, जहां कोई हमसे नहीं मिलता था, लेकिन मैं किताबों को जरूर पढ़ता था कुछ किताबें वहां मिलती थी कुछ किताब मैं बाहर से मंगवाता था.

उन्होंने कहा कि अटल जी की कविता खूब पढ़ा करता था. साथ ही हरिशंकर परसाई की किताबें भी मैं पढ़ता था, जिसमें उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग के बारे में लिखा है उसको मैं विशेष कर पढ़ता था.

नाम लिए बगैर तेजस्वी पर हमला

आगे बातचीत के दौरान यूट्यूबर ने बगैर नाम लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. जब उनसे पूछा गया कि क्या कुछ हुआ था तो उन्होंने कहा कि मैं हमेशा गरीब मजदूर और शोषित लोगों की खबरें चलाता हूं और उनकी आवाज बनता हूं. मजदूर की बात थी इसलिए मैंने न्यूज़ चलाई. उससे पहले कई बड़े न्यूज़ मीडिया ने चलाई थी, लेकिन किसी के साथ कुछ नहीं हुआ और 2 मार्च को विधानसभा का सत्र चल रहा था, उससे पहले एक मार्च को बिहार के युवराज तमिलनाडु में केक काटने गए थे. इस दौरान हम पर यह सब कहानी रची गई.

राजनीति में एंट्री के सवाल पर मनीष का जवाब

मनीष कश्यप राजनीति में कदम रखेंगे या नहीं रखेंगे? इस सवाल पर पहले तो उन्होंने राजनीति में जाने पर इनकार किया, लेकिन उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से या संकेत दिया कि बीजेपी के साथ में जा सकते हैं. मनीष कश्यप ने कहा कि हम सनातन धर्म में पैदा हुए हैं और सनातन और हिंदू की बात हम शुरू के दौर से ही करते आ रहे हैं. और आज भी करते रहेंगे. जो सनातन को डेंगू और मलेरिया बताते हैं उनका हम सभी दिन विरोध के किए हैं और उसी का नतीजा हुआ है कि हमें जेल की सजा दी गई है. 

'एक बेहतर बिहार बनाने का प्रयास करूंगा'

वहीं, आगे कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और साथ में अटल बिहारी वाजपेयी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं फिर से वही काम करूंगा और मजदूर दबे कुचले लोग, छात्र, नौजवान और किसानों की आवाज बनकर आऊंगा और दशरथ मांझी ने जिस तरह पहाड़ के सीने पर छेनी हथौड़ी से काट कर रास्ता बनाए थे उसी तरह में बिहार के भ्रष्टाचार के सीने पे छेनी हथौड़ी से चीड़ कर मजदूर और किसानों के लिए एक बेहतर बिहार बनाने का प्रयास करूंगा.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar: खरगे का नाम आगे किए जाने के बाद CM नीतीश की पहली प्रतिक्रिया, नाराजगी के सवाल पर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: पटना में आज ट्रैफिक रूट बदला, इन रास्तों से न जाएं
बांकीपुर रिजल्ट: पटना में आज ट्रैफिक रूट बदला, इन रास्तों से न जाएं
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget