एक्सप्लोरर

Manish Kashyap: 'मोदी की रैली में मत जाइएगा', ये मनीष कश्यप को क्या हो गया? BJP विधायकों के बारे में कह दी बड़ी बात

मनीष कश्यप ने लोगों से अपील की है कि इसमें भीड़ बनकर मत जाइए. इस रैली में मत जाइए. पीएम की एक रैली जब फ्लॉप होगी तब उन्हें बिहार की समस्याएं समझ आएंगी.

YouTuber Manish Kashyap: पीएम मोदी की बिहार के बिक्रमगंज में 30 मई को रैली होनी है. दौरे से पहले सूबे की राजनीति गरमाई हुई है. इसी बीच यूट्यूबर एवं बीजेपी नेता मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की नाराजगी भी सामने आई है. उन्होंने एक निजी चैनल पर बयान देते हुए प्रधानमंत्री की रैली में जाने से मना किया है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी की रैली में पैसे देकर भीड़ जुटाई जाती है और वो (पीएम मोदी)  यही समझते हैं बिहार में सब चंगा है. 

मनीष कश्यप ने की लोगों से अपील

मनीष कश्यप ने लोगों से अपील की है कि इसमें भीड़ बनकर मत जाइए. इस रैली में मत जाइए. जब पीएम की एक रैली फ्लॉप होगी तब उन्हें बिहार की समस्याएं समझ आएंगी और बिहार में विकास होगाा. मनीष कश्यप ने लोगों से कहा कि बीजेपी के नेता उन्हें पीएम मोदी की रैली में आने का निमंत्रण देंगे. पैसे का लालच दिया जाएगा, लेकिन उस रैली में मत जाइएगा. 

मनीष कश्यप ने ये भी दावा कि जितनी भीड़ पीएम की रैली में बिहार में होती है उतनी किसी राज्य में नहीं होती. यहां तक की खुद उनके राज्य गुजरात में भी उनकी रैली में लोग नहीं पहुंचते. मनीष कश्यप ने तो यहां तक कह दिया कि बिहार में बीजेपी नेताओं की चलती ही नहीं है. कोई, ऑफिसर, सीओ, एसओ, एसडीओ या हॉस्पिटल हो कहीं भी बीजेपी के विधायकों की बात कोई नहीं सुनता. 

किस बात से नाराज हैं मनीष कश्यप 

अब सवाल ये कि आखिर मनीष कश्यप की नाराजगी किस बात को लेकर है, जो उन्होंने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी के सदस्य रहते हुए ऐसा क्या हुआ जो पीएम मोदी की रैली में ही जाने से मना करने लगे. दरअसल जब हाल ही में पीएमसीएच में डॉक्टरों ने उनकी पिटाई की और वो अस्पताल में भर्ती हुए तो किसी भी बीजेपी नेता ने उनका हालचाल नहीं पूछा ना ही उनकी कोई मदद की. यही वजह है कि मनीष अब बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Patna Fire: पटना में वाहन से भरे ट्रक में लगी आग, 24 नई TVS बाइक जलकर राख

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget