एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव में हिंदुत्व का तड़का लगाएंगे योगी आदित्यनाथ, बीजेपी ने तैयार कर रखी है पिच

वैसे तो यूपी में भी उप चुनाव हो रहे हैं. लेकिन योगी आदित्यनाथ की तैयारी बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करने की है. वे क़रीब 18 सभायें करेंगे.

बिहार चुनाव: बिहार के चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व का तड़का लगायेंगे. यूपी के मुख्यमंत्री 20 अक्टूबर से चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे. बीजेपी बिहार में कश्मीरी आतंकवादी से लेकर जिन्ना तक की एंट्री करा चुकी है. योगी देश भर में हिंदुत्व के ब्रांड माने जाते हैं. बीजेपी ने इसी फ़ार्मूले पर उनकी चुनावी सभायें तय की है. सीएम बनने के बाद से वे हर चुनाव में पार्टी की तरफ़ से स्टार प्रचारक बनाये जाते रहे हैं.

पीएम नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को सासाराम से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे. उससे ठीक तीन दिन पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कैमूर में पहली चुनावी रैली करेंगे. उसी दिन वे अरवल और रोहतास में भी जन सभायें करेंगे. इन इलाक़ों में बीजेपी के बाग़ी उम्मीदवारों ने एनडीए की चिंता बढ़ा दी है. ये यूपी से सटे इलाक़े हैं. योगी की छवि एक उग्र हिंदूवादी नेता की रही है. वे उन मुद्दों को उठाते हैं जिससे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण होता है. उनके कपड़े और हाव भाव हिंदूवादी समर्थकों को आकर्षित करते हैं. उनके बारे में कहा जाता है कि वे अपने विरोधियों पर खुल कर हमला करते हैं.

बीजेपी ने हिंदुत्व का पिच तैयार कर रखा है

बीजेपी ने योगी के लिए पहले से हिंदुत्व का पिच तैयार कर रखा है. केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कह चुके हैं कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो फिर कश्मीर के आतंकवादी यहीं शरण लेंगे. तेजस्वी यादव नहीं चाहते हैं कि ध्रुवीकरण हो. अगर बीजेपी इसमें कामयाब रही तो फिर नुक़सान महागठबंधन का तय है.

वैसे तो यूपी में भी उप चुनाव हो रहे हैं. लेकिन योगी आदित्यनाथ की तैयारी बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां करने की है. वे क़रीब 18 सभायें करेंगे. एक दिन में कम से कम तीन. बीजेपी के साथ साथ जेडीयू के कई नेताओं ने अपने इलाक़े में योगी की रैली कराने की मांग की है. फ़ोकस उन जगहों पर योगी का कार्यक्रम कराने की है, जहां मोदी की रैली नहीं होगी. यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी ने सबसे पहले बिहार का दौरा किया था. उन्होंने दरभंगा के राज मैदान में रैली की थी. नीतीश कुमार उन दिनों लालू यादव के साथ थे. ये बात साल 2017 की है. तब योगी ने कहा था कि विदेशी मेहमानों को मुस्लिम प्रतीक नहीं हिंदुत्व से जुड़ी चीजें उपहार में दी जायेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget