एक्सप्लोरर

Yaas Cyclone: देखते-देखते दो हिस्सों में टूट गया पक्का मकान, जोरदार आवाज सुनकर सहमे लोग

मधुबनी के ग्रामीण इलाकों में भी यास तूफान ने तीन दिनों में भारी तबाही मचाई है. ग्रामीण इलाकों के कई कच्चे मकानों को तूफान ने क्षति पहुंचाई. कई लोग घर टूट जाने की वजह से बेघर हो गए हैं. फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. 

मधुबनी: कोरोना महामारी के बीच आए 'यास' तूफान ने बिहार के मधुबनी जिले में जमकर तबाही मचाई. यास ने पूरे जिले में अपना असर दिखाया. तेज हवा और बारिश की वजह से शहर के वार्ड 29 स्थित कन्हैया महासेठ का पक्का मकान ढह गया. तीन दिन की भारी बारिश और आंधी के बाद शनिवार सुबह 6 बजे कन्हैया महासेठ का मकान दो हिस्से में टूटकर जमींदोज हो गया.

जोरदार आवाज सुनकर सहमे लोग

'यास' की वजह से मकान के पिछले हिस्से में आया दरार धीरे-धीरे इस कदर बढ़ा कि मकान का पिछला टूटकर कर अलग हो गया. मकान गिरने की आवाज से मकान में सोए हुए लोग और पड़ोसी सहम गए. आननफानन सभी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए. गनीमत ये रही की घटना में किसी के जान की क्षति नहीं हुई. घटना के संबंध में कन्हैया महासेठ ने कहा कि उनका घर बारिश की वजह से पूरी तरह तबाह हो गया.

शहर के तमाम होर्डिंग और बैनर हुए क्षतिग्रस्त

वहीं, मधुबनी के शहरी क्षेत्र के तमाम होर्डिंग और बैनर को यास तूफान ने पूरी तरह तबाह कर दिया. शहर का शायद ही कोई होर्डिंग या बैनर होगा जो सही सलामत बचा हो. वहीं, आंधी की वजह से शहर के टेलीफोन एक्सचेंज का सामने के हिलते हुए यूनिपोल का वीडियो भी बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ग्रामीण इलाकों में घर और फसल 

बता दें कि मधुबनी के ग्रामीण इलाकों में भी यास तूफान ने तीन दिनों में भारी तबाही मचाई है. ग्रामीण इलाकों के कई कच्चे मकानों को तूफान ने क्षति पहुंचाई. कई लोग घर टूट जाने की वजह से बेघर हो गए हैं. ग्रामीण क्षेत्र में फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. 

मधेपुर के बकुआ पंचायत के मुखिया पच्चू ने एबीपी न्यूज को बताया कि यास तूफान ने उनके इलाके में भारी तबाही मचाई है. शायद ही कोई घर होगा जिसको तूफान से कोई क्षति नहीं हुई हो. तूफान ने जिले के दूरसंचार व्यवस्था और इंटरनेट सर्विस को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. ऐसे में लोग सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

मांझी की नीतीश कुमार को नसीहत, लॉकडाउन समाधान नहीं; कोविड से निपटने के लिए करें ये काम

DMCH में जलजमाव पर भड़के पप्पू यादव, मंगल पांडेय पर साधा निशाना, कहा- 'बेशर्म' स्वास्थ्य महकमा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget