एक्सप्लोरर

16 दिन… 1300 KM यात्रा, चुनाव में सत्ता का ताला खोलेगी वोटर अधिकार यात्रा की चाबी? बड़ी बातें

Voter Adhikar Yatra: 17 अगस्त को सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा की शुरू हुई थी. अंतिम दिन यात्रा में अशोक गहलोत, गौरव गोगोई, मल्लिकार्जुन खरगे, संजय राउत, हेमंत सोरेन, यूसुफ पठान जैसे नेता शामिल हुए.

'वोटर अधिकार यात्रा' से बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. विपक्ष के नेताओं के बयान और इस यात्रा में हुई भीड़ ने सत्ता पक्ष की टेंशन बढ़ाई है या नहीं यह तो पता नहीं, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि चुनावी साल में इसका कितना असर होगा? क्या वोटर अधिकार यात्रा सत्ता के ताला की चाबी बनेगी? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 16 दिनों में करीब 1300 किलोमीटर की यह यात्रा हुई है. यात्रा का मकसद एसआईआर का विरोध था. विपक्ष का कहना था कि गरीब, दलित, पिछड़ों का वोट काटा गया है. पढ़िए एसआईआर के अपडेट से लेकर यात्रा तक की बड़ी बातें.

कब शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा?

17 अगस्त को बिहार के सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई थी. 16 दिनों में 20 से अधिक जिलों में यह यात्रा हुई है. करीब 1300 किलोमीटर तक यात्रा चली. इस दौरान एसआईआर के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भी विपक्ष के नेताओं ने केंद्र को घेरा. 

राजधानी पटना में हुआ यात्रा का समापन

सोमवार (01 सितंबर) को पटना में वोटर अधिकार यात्रा का समापन हुआ. शुरुआत गांधी मैदान से हुई. हालांकि मार्च को डाकबंगला पर ही रोक दिया गया. हाईकोर्ट के पास अंबेडकर पार्क तक मार्च को जाना था लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई. अंतिम दिन की इस यात्रा में अशोक गहलोत, गौरव गोगोई, मल्लिकार्जुन खरगे, संजय राउत, हेमंत सोरेन, यूसुफ पठान जैसे नेता शामिल हुए. यात्रा में शुरू से राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य आदि थे. 

अंतिम दिन तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा, "हमने जो कहा वही काम ये (NDA) 'नकलची' सरकार कर रही है. ये सरकार नकल तो कर सकती है लेकिन विजन और नई सोच नहीं ला सकती है, इसलिए आप लोगों को तय करना है कि आपको डुप्लीकेट मुख्यमंत्री चाहिए या ओरिजनल मुख्यमंत्री चाहिए."

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अब 'वोट चोरी' का हाइड्रोजन बम आएगा. वोट की चोरी, आपके अधिकारों की चोरी है. हम संविधान की हत्या नहीं होने देंगे. बिहार का संदेश है- 'वोट चोरी' नहीं होने देंगे. यात्रा के समापन के बाद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "बिहार वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लालू प्रसाद यादव जी, तेजस्वी यादव जी, दीपांकर भट्टाचार्य जी, मुकेश सहनी जी, बिहार कांग्रेस नेतृत्व, कांग्रेस के बब्बर शेरों, INDIA कार्यकर्ताओं और प्रदेश के युवाओं का दिल से धन्यवाद. हम संकल्प लेते हैं- बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होगा. लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हम पूरी ताकत से करेंगे।

एसआईआर पर ताजा अपडेट क्या है?

सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने 15 नए नाम जोड़ने और 103 नाम हटाने की मांग की है. आरजेडी ने 10 नए नाम शामिल करने का दावा किया, जबकि बीजेपी ने 16 नाम हटाने की आपत्ति दर्ज कराई. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और जेडीयू जैसे दलों ने कोई आवेदन नहीं दिया है. ये आंकड़े सोमवार (01 सितंबर) सुबह 10 बजे तक के हैं. सीधे मतदाताओं की ओर से आए आवेदनों में 36,475 लोगों ने अपने नाम जोड़े जाने का दावा किया है, जबकि 2,17,049 ने नाम हटाने या सुधार को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है. इनमें से 40,630 मामलों का निपटारा सात दिनों में कर दिया गया है.

समझिए क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार

राजनीतिक जानकार और वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्रा ने कहा कि इससे महागठबंधन को चुनाव में फायदा होगा. इस यात्रा से कांग्रेस मजबूत हुई है. यह दिखा कि 16 दिनों की यात्रा में कांग्रेस ने आरजेडी को पिछलग्गू बना दिया. बिहार विधानसभा चुनाव में इसका फायदा कांग्रेस को सीट बंटवारे में होगा. अपने खोए वोटरों को कांग्रेस लाने में कामयाब हुई है. ऐसे में देखा जाए तो कांग्रेस को फायदा हुआ है. हालांकि चुनाव में अभी वक्त है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget