एक्सप्लोरर

'वह महागठबंधन में आते हैं तो...', क्या फिर पाला बदलेंगे नीतीश कुमार? मीसा भारती ने कर दी 'गारंटी' की बात

Bihar Politics: सांसद मीसा भारती रविवार को पत्रकारों से बात कर रही थीं. एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के खुद के दिल का फैसला होता है कि वह कब किस दल के साथ जाएंगे.

Misa Bharti on CM Nitish Kumar: बिहार में अगले महीने 13 नवंबर को चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं तो 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव भी है. इससे पहले बिहार में राजनीतिक हलचल भी तेज है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार यह कह रहे हैं कि हम इधर (एनडीए) ही रहेंगे. कहीं और (महागठबंधन) नहीं जाएंगे. 17 अक्टूबर को भी उन्होंने एक कार्यक्रम में यह बात दोहराई थी. अब रविवार (20 अक्टूबर) को पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती का एक चौंकाने वाला बयान आया है. बयान से सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार फिर पाला बदलने की सोच रहे हैं? 

'...तो तीसरी बार इसकी गारंटी कौन लेगा?'

पत्रकारों के सवालों के जवाब में मीसा भारती ने कहा है कि उनकी (नीतीश कुमार) गारंटी कौन लेगा? वह महागठबंधन में आते हैं तो हमारे नेता तय कर लेंगे. नीतीश कुमार की ओर से बार-बार ऐलान करना कि अब कहीं नहीं जाएंगे इस पर मीसा भारती ने कहा, "यह नीतीश कुमार जी का खुद का बयान है. पहली बार जब वह पलटी मारे थे तो इसी तरह का बयान दिए थे, लेकिन दूसरी बार भी पलटी मार गए, तो तीसरी बार इसकी गारंटी कौन लेगा?" 

मीसा भारती ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी भी सामने आकर नहीं कहते हैं कि हम गारंटी ले रहे हैं कि इस बार नहीं जाने देंगे. हम पकड़ के रखेंगे. खैर यह राजनीति है. नीतीश कुमार जी के खुद के दिल का फैसला होता है कि वह कब किस दल के साथ जाएंगे. क्या करेंगे." जब मीसा भारती से पूछा गया कि महागठबंधन में नीतीश जी आते हैं तो उनका स्वागत होगा? इस पर उन्होंने जवाब में कहा कि ये तो हमारे दल के नेता लोग तय करेंगे.

अचानक फैसले लेने में सीएम नीतीश माहिर

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है कि जेडीयू खत्म होने वाली है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर समेत तमाम विपक्षी नेताओं का यह कहना है कि नीतीश कुमार अब पहले की तरह नहीं रहे हैं. हालांकि इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि नीतीश कुमार के पास आज भी 14 से 15 % कोर वोट है. वह जिस गठबंधन में रहेंगे उस पार्टी का खेल बना सकते हैं. हालांकि राजनीति में कब क्या हो जाए यह कहना मुश्किल है. नीतीश कुमार भी अचानक फैसले लेने में माहिर हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: '10 साल से मूर्ख बना रहे प्रधानमंत्री मोदी', बिहार में शिक्षिका ने छात्रों को ब्लैक बोर्ड पर पढ़ाया

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदल जाएगा 71 साल पुराना इतिहास, सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
बिहार में बदल जाएगा 71 साल पुराना इतिहास, सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
OMG! AC कोच में 2 सूटकेस भरकर शराब ला रही थी नेहा, समस्तीपुर में गिरफ्तार
OMG! AC कोच में 2 सूटकेस भरकर शराब ला रही थी नेहा, समस्तीपुर में गिरफ्तार
बिहार: जन्माष्टमी पर 5 साल के मासूम की मौत, गले में फंस गया था मोती
बिहार: जन्माष्टमी पर 5 साल के मासूम की मौत, गले में फंस गया था मोती
बिहार में बाढ़ को लेकर CM सम्राट चौधरी का निर्देश, प्रभारी मंत्री और सचिव करेंगे निगरानी
बिहार में बाढ़ को लेकर CM सम्राट चौधरी का निर्देश, प्रभारी मंत्री और सचिव करेंगे निगरानी

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget