एक्सप्लोरर

Bihar News: '10 साल से मूर्ख बना रहे प्रधानमंत्री मोदी', बिहार में शिक्षिका ने छात्रों को ब्लैक बोर्ड पर पढ़ाया

Gopalganj News: ग्रामीणों के विरोध और शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका से जवाब तलब किया. हालांकि शिक्षिका की ओर से अब तक कोई जवाब विभाग को नहीं दिया गया है.

Teacher Made Wrong Comment: गोपालगंज जिले के भोर प्रखंड के डीह जैतपूरा स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के पदेन अध्यक्ष बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार हैं और उनके क्षेत्र में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ छात्रों को ब्लैक बोर्ड पर पढ़ाया गया है. एक महिला टीचर ने छात्रों को देश के प्रधानमंत्री के बारे में गलत जानकारी ब्लैकबोर्ड पर लिखकर दी है. दरअसल शिक्षिका ने छात्रों को हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद के लिए टास्क दिया था, जिसमें लिखा था "प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों से देश के लोगों को मूर्ख बना रहे".

शिकायत शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया मामला

पूरा मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और उनकी शिकायत की. शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और भोरे बीइओ ने शिक्षिका से जवाब-तलब किया. शिक्षिका की ओर से अब तक कोई जवाब विभाग को नहीं दिया गया है. विभाग को उसके जवाब का इंतजार है. मामले को लेकर लोगों ने शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की है.

इलाके के लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है. भोरे प्रखंड के डीह जैतपूरा में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका सुल्ताना खातून अंग्रेजी का क्लास ले रहीं थी. 5 अक्टूबर को उन्होंने बच्चों को एक अनुवाद दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से लोगों को बना रहे मूर्ख" इस पर इंग्लिश ट्रांसलेशन कर दिखाइए.

बच्चों ने यह बातें अपने-अपने अभिभावकों से कहीं. छात्रों ने परिजनों को बताया कि कुछ दिनों से शिक्षिका के जरिए राजनीतिक व आपत्तिजनक शिक्षा दी जा रही. इस पर अभिभावकों ने इसकी लिखित शिकायत लेकर बीइओ लखींद्र दास के पास दर्ज कराई. हाइ स्कूल के हेडमास्टर रमेश सिंह से संपर्क करने पर उनके जरिए बताया गया कि महिला शिक्षिका अंग्रेजी पढ़ाती हैं. छात्रों ने उनसे शिकायत की थी. उनको पहले भी समझाया गया था.

डीएम ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई

इस मामले में बीइओ लखींद्र दास ने कहा कि पढ़ाने के क्रम में प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत जानकारी देना एक लोक सेवक को शोभा नहीं देता. इसलिए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है. जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में डीएम प्रशांत कुमार सीएच से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में नहीं था. अगर ऐसा है तो यह मामला काफी गंभीर है. स्कूल में इस तरह बच्चों को कुछ गलत बताना सही नहीं है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'पार्टी का नाम ही हम है इसलिए...', बहू को टिकट दिए जाने पर आरजेडी का जीतनराम मांझी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget