एक्सप्लोरर

किसने #ResignMangalPandey की शुरुआत की जिससे एक नंबर पर ट्रेंड हुए स्वास्थ्य मंत्री? जानिए मामला

मधुबनी के रहने वाले आदित्य मोहन और दरभंगा के रहने वाले उदय नारायण झा हैं, जिन्होंने इसकी पूरी प्लानिंग की. इसके बाद इन्होंने अपने एक मित्र बिभू नंदन सिंह से बात की और फिर इसे सोशल मीडिया के माध्यम से ही लोगों से ज्यादा ट्वीट करने की मांग की, फिर यह सिलसिला शुरू हो गया.

पटनाः दिन शुक्रवार, तारीख 07 मई 2021. यह वही दिन और तारीख है जब कोरोना काल में ट्विटर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग उठी. देखते ही देखते #ResignMangalPandey एक नंबर पर ट्रेंड करने लगा. अब सवाल उठता है कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है, कौन है जिसने इसकी शुरुआत की और क्यूं मंगल पांडेय से लोग ट्विटर पर इस्तीफा मांगने लगे?

हम आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताएंगे. दरअसल, मधुबनी के रहने वाले आदित्य मोहन और दरभंगा के रहने वाले उदय नारायण झा हैं जिन्होंने इसकी पूरी प्लानिंग की. इनसे एबीपी बिहार ने बातचीत भी की. उदय नारायण झा ने कहा कि वे और उनके कुछ मित्र इस कोरोना महामारी में लोगों की सेवा कर रहे हैं. चाहे वह ऑक्सीजन की बात हो या फिर अन्य किसी चीज की. वे लोग कोशिश कर रहे हैं कि ऐसे लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके.

धरातल पर उतरने के बाद दिखने लगी पूरी व्यवस्था

उदय ने कहा कि दरभंगा का डीएमसीएच हो या फिर कोई अन्य अस्पताल. हर जगह किसी ना किसी चीज की कमी है. लोग परेशान हैं लेकिन जिस हिसाब से जमीनी स्तर पर काम होना चाहिए वह नहीं हो रहा है. जब वे और उनकी 50 से अधिक लड़कों की टीम मदद करने के लिए उतरी तब कई ऐसी समस्या आई जिसके बाद लगा कि स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. कहीं ऑक्सीजन नहीं है तो कहीं बेड की समस्या है. कोई देखने वाला नहीं है.


किसने #ResignMangalPandey की शुरुआत की जिससे एक नंबर पर ट्रेंड हुए स्वास्थ्य मंत्री? जानिए मामला


धरातल पर उतरकर मदद करने के बाद सच्चाई क्या थी वह दिख चुकी थी. इसके बाद उदय और आदित्य ने मिलकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा के लिए ट्विटर पर #ResignMangalPandey लिखकर मुहिम की शुरुआत करने की सोची. इसके लिए उन्होंने शुक्रवार शाम चार बजे प्लानिंग की और फिर अपने सहरसा के रहने वाले मित्र बिभू नंदन सिंह से बात की. सीए अनूप मैथिल ने भी मुख्य भूमिका में रहकर इनका साथ दिया. ऊपर तस्वीर में बाएं से उदय नारायण झा फिर आदित्य मोहन उसके बाद बिभू नंदन सिंह हैं.  

महामारी से बचाने के लिए आवाज उठाने की अपील

बता दें कि यह तीनों युवक सोशल मीडिया पर अपना पेज भी चलाते हैं. इसके माध्यम से एक पोस्ट कर शेयर कर #ResignMangalPandey को ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करने के लिए अपील की और कहा कि इसे शुक्रवार की रात आठ से दस बजे तक ट्वीट कर बिहार को महामारी से बचाने के लिए आवाज उठाएं.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नें भी मांगा था इस्तीफा

इस पोस्ट के बाद रात आठ बजे के बाद ट्वीट होना शुरू हो गया. लोग बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए #ResignMangalPandey लिखकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगने लगे. आम लोगों के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर इस्तीफा की मांग की. ट्वीट के बाद करीब 8:40 के बाद ही मंगल पांडेय एक नंबर पर ट्रेंड करने लगे. इसके अलावा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इल हैशटैग के साथ कई ट्वीट किया.

उदय ने कहा कि पिछली बार जब लॉकडाउन लगा तो काफी मजदूर बाहर से लौटने लगे थे. उनके सामने नौकरी की समस्या थी. बिहार में उतने कल कारखाने नहीं हैं जिससे सभी को रोजगार दिया जा सके. इसके लिए पिछली बार उन लोगों ने #industryinbihar को इतना ट्वीट किया कि वह भी नबर वन पर ट्रेंड किया था.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः पटना से नई दिल्ली जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस दानापुर में ट्रैक्टर से टकराई, बड़ा हादसा टला

बिहार सरकार ने फिक्स किया CT-SCAN का रेट, अब अधिकतम इतने रुपये का करना पड़ेगा भुगतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget