एक्सप्लोरर

सीट बंटवारे को लेकर बिहार महागठबंधन में पक रही कौन सी खिचड़ी, सबको है उत्सुकता

महागठबंधन नेताओं के बीच क्या खिचड़ी पक रही है, इसकी औपचारिक जानकारी तो नहीं मिली. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही महागठबंधन में सीटों पर सहमति बन जाएगी.

पटना: बिहार महंगठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है. गठबंधन के घटक दल के नेता लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन सीटों को लेकर मामला अभी तक सेट नहीं हो पाया है. इसी क्रम में आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की शुक्रवार की रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की.

मुकेश साहनी से की मुलाकात

नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने आज फिर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी से मुलाकात की है. महागठबंधन नेताओं के बीच क्या खिचड़ी पक रही है, इसकी औपचारिक जानकारी तो नहीं मिली. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही महागठबंधन में सीटों पर सहमति बन जाएगी.

उपेंद्र कुशवाहा ने दिए सकारात्मक संकेत

ऐसा इसलिए क्योंकि आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने इसके साफ संकेत दिए हैं. तेजस्वी यादव से उनकी क्या बात हुई इसका खुलासा तो उन्होंने नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि बातचीत सकारात्मक हुई. हालांकि महागठबंधन में मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा? इसपर जवाब देने से उपेन्द्र कुशवाहा बचते रहे.

मुकेश साहनी से अक्सर होती है मुलाकात

इस पूरे मसले पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सीट पर हमलोगों की बात पहले से ही चल रही है. कल हमारी मुलाकात तेजस्वी यादव से हुई है. जो भी विषय है, हमलोग उसका जल्द ही निपटारा कर लेंगे. वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी से मुलाकात पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुकेश और हम बराबर मिलते रहते हैं. चुनाव का समय है निश्चित रूप से हमारे बीच पॉलिटिकल बातें होंगी.

नीतीश कुमार पर बोला हमला

इसी दौरान रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधने से नहीं चुके. उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी पड़ रही है, एक तरफ बाढ़ है और दूसरी तरफ सुखाड़. नीतीश कुमार से पूछिये कि वो 15 साल में इन समस्याओं को क्यों दूर नहीं कर पाएं.

गौरतलब है कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं. उम्मीद है कि जल्द ही चुनाव आयोग भी तारीखों का ऐलान करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget