एक्सप्लोरर

परिजनों ने लगाया रोड़ा तो प्रेमी युगल ने भागकर की शादी, वीडियो जारी कर CM नीतीश से रक्षा की लगाई गुहार

जाति अलग होने की वजह से युवती के परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था. ऐसे में घर वालों के इच्छा के विरुद्ध प्रेमी युगल ने दो जुलाई, 2021 को पहले गया कोर्ट और फिर एक मंदिर में अंतरजातीय शादी कर ली.

नवादा: कहा जाता है प्यार बंदिशें नहीं मानता. जो प्यार में होते हैं, उन्हें जात-पात, ऊंच-नीच, अमीर-गरीब कुछ नहीं दिखता. दिखता है तो केवल प्रेमी, जिसे पाने लिए आशिक किसी भी हद तक जाते हैं. ऐसा ही मामला बिहार के नवादा जिले में सामने आया है, जहां परिजनों की मनाही के बाद प्रेमी युगल ने भाग कर शादी कर ली. अंतरजातीय संबंध होने की वजह से परिजनों ने जिस रिश्ते को ठुकरा दिया था, उसे प्रेमी युगल ने शादी में तब्दील कर दिया. हालांकि, शादी के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई है. 

मुख्यमंत्री से रक्षा की लगाई गुहार

युवती के परिजन लगातार नव दंपति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर युवती के परिजनों से सुरक्षा प्रदान करने की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई है. मामला जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बरदाहा बाजार का है. दरअसल, गया जिले के मगध कॉलनी थाना क्षेत्र निवासी रागनी कुमारी का बरदाहा बाजार निवासी मनीष कुमार से बीते 10 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

लेकिन जाति अलग होने की वजह से युवती के परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. ऐसे में उन्होंने घर वालों के इच्छा के विरुद्ध अपनी मर्जी से दो जुलाई, 2021 को पहले गया कोर्ट और फिर एक मंदिर में अंतरजातीय शादी कर ली. शादी के बाद उन्होंने अपने गांव पहुंच कर माता-पिता से आशीर्वाद लिया. इधर, रागनी ने शादी की बात अपने माता पिता और परिजनों को बता दी.

परिजनों ने जान से मारने की दी धमकी

ऐसे में परिजनों ने पहले सिरदला थाना पहुंच कर लड़की के नाबालिग होने की बात कहकर न्याय की गुहार लगाई. लेकिन लड़की के बालिग होने की वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने नव दंपति को धमकी देना शुरू कर दिया. ऐसे में धमकियों से सहमे नव दंपति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाल कर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाई है. वीडियो इनदिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले में पुलिस को भी आवेदन दी गया है.

यह भी पढ़ें -

JDU एमएलसी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने के बजाय लिखें माफीनामा 

Bihar Politics: तेजस्वी यादव बोले- महंगाई और भ्रष्टाचार जनसंख्या नियंत्रण से भी ज्यादा गंभीर मुद्दे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget