एक्सप्लोरर

Watch: महागठबंधन की बैठक में आज क्या कुछ होगा? RJD सांसद मनोज झा ने सब बता दिया

Bihar News: मनोज झा ने कहा कि पहली मीटिंग का एक अलग उद्देश्य होता है कि हम साथ लड़ेंगे. इस बैठक को उसी प्रकार से देखा जाना चाहिए. कितनी सीट किसको मिल जाए ऐसा कुछ नहीं होता है.

Manoj Jha News: पटना में आज (17 अप्रैल) महागठबंधन में शामिल दलों की बैठक होने वाली है. आरजेडी और कांग्रेस के साथ अन्य दलों के नेता इस बैठक में शामिल होंगे. इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव है इस लिहाज से अब से होने वाली हर बैठक महत्वपूर्ण होने वाली है. आज की बैठक को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने काफी कुछ बताया है. उन्होंने एनडीए (NDA) पर भी हमला बोला है. 

'कितनी सीट किसको मिल जाए ऐसा कुछ नहीं…'

एक सवाल के जवाब में एनडीए के नेताओं पर हमला करते हुए कहा, "उनकी तो आदत है, साहब तेरी सुबह की जय… साहब तेरी शाम की जय, तो उनको मुबारक." आरजेडी सांसद मनोज झा ने बैठक को लेकर कहा कि सीट शेयरिंग होगी या क्या होगा… पहली मीटिंग का एक अलग उद्देश्य होता है कि हम साथ लड़ेंगे. इस बैठक को उसी प्रकार से देखा जाना चाहिए. कितनी सीट किसको मिल जाए ऐसा कुछ नहीं होता है." 

सांसद मनोज झा ने बताया बैठक का उद्देश्य

आरजेडी नेता मनोज झा ने इस बैठक का मूल उद्देश्य बताया. कहा कि तमाम जो हमारे गठबंधन के दल हैं वो एक साथ बैठें और ये तय करें कि बिहार में जो हाहाकार है उसके लिए एक सशक्त विकल्प चाहिए और जीतने की क्षमता सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है. 

मनोज झा ने किया भागलपुर के वीडियो का जिक्र

तेजस्वी यादव के सीएम फेस से जुड़े सवाल के जवाब में मनोज झा ने कहा कि एनडीए के लोगों से ऑफ कैमरा पूछिएगा कि किस चेहरे से लड़ रहे हैं वो? किस चेहरे के खिलाफ? मनोज झा ने भागलपुर के एक वीडियो का जिक्र किया. उस वीडियो के बारे में कहा, "याद है वो लीक्ड वीडियो? बीजेपी के तमाम बड़े लोग थे. केंद्रीय मंत्री से लेकर राज्य के स्तर के मंत्री थे. क्या कह रहे थे कि तेजस्वी को अटैक मत करो. उसकी छवि बहुत अलग है. क्या साबित करता है? लीडरशिप वहीं सन्निहित है."

यह भी पढे़ें- RJD MLA Ritlal Yadav: जेल भेजे गए विधायक रीतलाल यादव, जताई हत्या की आशंका, जानिए किसे ठहराया जिम्मेदार

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget