एक्सप्लोरर

ज्ञानवापी मस्जिद के सवाल पर तल्ख हुए नीतीश, कहा- 'हमसे क्यों कोई राय ले रहे हैं, आप अपना ही राय रखिए’

ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर शुरू हुए विवाद पर अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इसपर सबलोग अपनी राय रख रहे हैं.

पटना: बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) मामले को लेकर शुरू हुए विवाद पर सियासत जारी है. कोई इसे सोची-समझी साजिश बता रहा है तो कोई सर्वे में मिले शिवलिंग को फव्वारा बता रहा है. अब इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का भी बयान सामने आया है. उन्होंने अपने तल्ख अंदाज में कहा कि इसपर मेरी राय जरुरी नहीं है. आप अपना ही राय रखिए. 

गौरतलब है कि इस पूरे मुद्दे पर नीतीश कुमार कुछ भी बोलने से बचते नजर आए. गुरुवार को वें बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान उनसे ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर हो रहे विवाद के बारे में पूछा गया. इसपर पहले तो सीएम कुछ भी नहीं बोलें. फिर बगल में खड़े बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी और सैयद शाहनवाज हुसैन से कुछ वार्ता के बाद कहा कि "इसपर आप हमसे क्यों राय ले रहे हैं. आप अपना ही राय रखिए."

मुस्लिम पक्ष के समर्थन में उतरा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी गई है. इससे पहले मस्जिद में मिले शिवलिंग को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. इसके बाद जिस जगह पर शिवलिंग मिलने का दावा किया गया, कोर्ट की तरफ से उसे सील करने के आदेश दिए गए. यमह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. वहीं, इस मामले को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी मुस्लिम पक्ष के समर्थन में उतर आया है और हर तरह की मदद की बात कही है. साथ ही बोर्ड का एक डेलीगेशन इस मसले पर राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेगा.

धार्मिक भावनाओं को भड़काने की एक सोची-समझी साजिश

इधर, ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर यूपी की पूर्व सीएम व बसपा चीफ मायावती की तरफ से भी एक बड़ा बयान सामने आया है. मायावती ने इसे एक साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि ये लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने की एक सोची-समझी साजिश है. मायावती ने कहा कि जिस तरह से षड़यंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है. विशेषकर एक धर्म समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम जो एक-एक कर बदले जा रहे हैं. इससे हमारे देश में शांति, सद्भाव और भाईचारी नहीं बल्कि आपसी नफरत की भावना ही पैदा होगी. ये सब काफी चिंतनीय है. उन्होंने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की.  

अब दोबारा कोई मस्जिद नहीं खोएंगे

वहीं, ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि वह ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण से आहत हैं और 1991 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अनदेखी की गई है. ओवैसी ने कहा कि "अब दोबारा कोई मस्जिद नहीं खोएंगे और ज्ञानवापी कयामत तक मस्जिद ही रहेगी." उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "मस्जिद कमिटी ने बताया कि वो शिवलिंग नहीं, फव्वारा था. अगर शिवलिंग मिला था तो कोर्ट के कमिश्नर को ये बात बतानी चाहिए थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget