एक्सप्लोरर

सीएम ममता बनर्जी से मिले तेजस्वी यादव, कहा-TMC को जिताने में पूरी ताकत लगाएंगे

तेजस्वी यादव ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की.

कोलकाता: आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों चुनावी राज्यों के दौरे पर हैं. असम के बाद आज तेजस्वी पश्चिम बंगाल पहुंचे. यहां उन्होंने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की.

सूत्रों के मुताबिक, बिहार से आये हुए लोग जिन विधानसभा क्षेत्र में ज़्यादा हैं, ऐसे 4 से 7 सीट पर तृणमूल कांग्रेस आरजेडी को साथ लेकर चल सकती है. ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव ने ममता बनर्जी का पूर्ण समर्थन करने के लिए कहा है.

उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी हम उनके (ममता बनर्जी) साथ खड़े होंगे. हमारी पहली प्राथमिकता बीजेपी को बंगाल की सत्ता में आने से रोकना है. साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि कितनी सीटों पर आरजेडी बंगाल की चुनाव में लड़ने वाली है ये अभी भी तय नहीं किया गया है. बिहार में आरजेडी जो गठबंधन में है, इस चुनाव में लड़ने से उसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

तेजस्वी यादव ने शनिवार को असम कांग्रेस प्रमुख रिपुन बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल की मुलाकात की थी. इसके बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि उनकी पार्टी असम में महागठबंधन का हिस्सा होगी.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में और असम में तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 27 मार्च, एक, छह, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे वहीं. वहीं असम की 126 सीटों पर 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है.वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन कर चुनावी मैदान में है. बीजेपी यहां सत्तारूढ़ टीएमसी और गठबंधन को कड़ा मुकाबला दे रही है.

Ganga MahaAdhiveshan Live: सीएम योगी बोले- यूपी में 4 साल में सकारात्मक माहौल, पिछली सरकार में अपराध चरम पर थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Embed widget