एक्सप्लोरर

Ganga MahaAdhiveshan: सीएम योगी बोले- यूपी में 4 साल में सकारात्मक माहौल, पिछली सरकार में अपराध चरम पर थे

एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम महा अधिवेशन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को इस दौरान गिनवाया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव तो अगले साल यानि 2022 में हैं लेकिन राज्य की सियासत अभी से गर्म है. विधानसभा चुनावों से पहले अगले महीने होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी लगातार सरगर्मी जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के अपने अलग-अलग दावे और वादे हैं. इन्हीं दावों और वादों की पड़ताल करने के लिए एबीपी गंगा ने खास कार्यक्रम महा अधिवेशन का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम में राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को इस दौरान गिनवाया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''यूपी में पिछले चार सालों के दौरान सकारात्मक माहौल बना है. पिछली सरकारों में अपराध और दंगे चरम पर थे. निवेशक उत्तर प्रदेश आने से डरते थे.'' उन्होंने कहा कि ''यूपी अब एक्सपोर्ट का हब बन रहा है. ये नए भारत का उत्तर प्रदेश है.''

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि ''कोरोना काल में हम लोगों ने करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया है. कोरोना काल में जो मजदूर यूपी लौटा था वह वापस नहीं गया है. पिछली सरकार ने यूपी को पीछे धकेला था. अब राज्य देश में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रहा है.'' उन्होंने कहा कि ''हमने उद्योग लगाने की प्रक्रिया आसान की है. कोरोना महामारी ने बड़ा सबक सिखाया है.''

MSME में हमने प्रदेश में व्यापक सुधार किया- योगी

सीएम योगी ने कहा कि ''पीएम मोदी के मार्गदर्शन और हमारी काम के प्रति पारदर्शिता प्रदेश को आगे लेकर गई. हमने सभी 40 लाख मजदूरों को रोजगार दिया. किसानों को सम्मान निधि का पैसा पहुंचाया.'' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि ''MSME में हमने प्रदेश में व्यापक सुधार किया. लाइसेंस राज को खत्म कर व्यवस्था को सरल बनाया. कोरोना काल में हमने करोड़ों को रोजगार से जोड़ा.''

योगी ने कहा, ''पीएम मोदी के लोकल फॉर वोकल की प्रेरणा से हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट की योजना लॉन्च की.'' किसानों के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि ''किसान हमारा अन्नदाता है. पीएम मोदी ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है. उन्होंने किसानों के हित में फैसले लिए हैं.''

सरकार ने लागत का डेढ़ गुना MSP दिया- CM योगी

यूपी के सीएम ने कहा कि ''किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बनाए. हर महीने किसानों के खाते में पैसे जा रहे हैं. लेकिन किसान सम्मान निधि के नाम पर विपक्ष के लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं.'' उन्होंने दावा किया कि ''सरकार ने लागत का डेढ़ गुना MSP दिया है.''

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही किसान महापंचायतों को लेकर सीएम योगी ने कहा कि ''किसानों को लेकर मेरी पूरी संवेदना है. हर कोई देख रहा है कि किसे कितना समर्थन मिल रहा है. पीएम मोदी ने देश को जो नेतृत्व दिया है वो कोई और कभी नहीं दे सकता है.''

इस सवाल पर कि अगर किसानों के लिए सरकार ने काफी काम किया, तो फिर आंदोलन का क्या कारण है? सीएम योगी ने कहा कि ''अन्नदाता किसान का सम्मान कोई भी संवेदनशील सरकार करेगी. किसानों के लिए जितना काम पीएम मोदी ने किया, उतना कोई नहीं कर पाया.''

लव जिहाद कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं- योगी

योगी ने कहा कि लव जिहाद कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं है. धोखे से शादी करने पर ये कानून काम करेगा. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग भई विकास चाहते हैं. टीएमसी ने वहां माहौल खराब किया है. बगाल में केंद्र की योजनाएं लागू नहीं हो पा रही हैं.

यह भी पढ़ें-

Ganga MahaAdhiveshan: एनआरसी पर बोले राजा भैया-इसे लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम

Ganga MahaAdhiveshan: केशव प्रसाद मौर्य बोले- प्रियंका-अखिलेश का मंदिर जाना ही बीजेपी की विजय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget