एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर बिहार में देखने को मिल रहा है. यहां कई जिलों में भारी से भारी बारिश तो कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई.

चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण पिछले बुधवार की शाम से बिहार के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. गुरुवार (29 अक्टूबर) को  राज्य के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिस कारण तापमान में 5-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. पारा गिरने के कारण ठंड बढ़ गई है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री तक पहुंच गया है. 

आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं, उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट और पटना में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना

बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ तथा उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के ऊपर डिप्रेशन बना हुआ है. इस कारण आज बिहार के उत्तरी इलाके के जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. आज पूरे बिहार में सुबह की शुरूआत ही बारिश के साथ हुई है. विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की है. इसके अलावा आज मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों में अत्यधिक भारी बारिश (200 मिली मीटर) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, दरभंगा, पूर्वी चंपारण,पश्चिम चंपारण और शिवहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में एस दौरान अत्यधिक बारिश (150 मिमी) के साथ बादल गरजने, बिजली कड़कने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानूमान है.  

40 से 50 किलोमीटर की गति से चलेंगी हवाएं

इसके अलावा गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, सिवान, राजधानी पटना और वैशाली जिले में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली और कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दक्षिण बिहार के गया, जहानाबाद, नालंदा, औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर, कैमूर, नवादा, शेखपुरा में भी सुबह से बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज दक्षिण-पूर्वी इलाकों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की है, लेकिन मौसम में बदलाव की पूरी संभावना है.

जिस तरह से चक्रवात अर्नब के असर के कारण राज्य में मौसम बदला हुआ है, उससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. गुरुवार को सबसे कम अधिकतम तापमान अरवल में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में 22-24 डिग्री के बीच अधितकम तापमान रहा. राजधानी पटना में 24.02 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक पूर्णिया और छपरा में 29.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. आज भी मौसम ऐसा ही बना रहा तो तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. 

 

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget