एक्सप्लोरर

Watch: RJD विधायक और मंत्री में जब हुआ 'बवाल', विभा देवी के तेवर को देख समीर महासेठ और DM को भागना पड़ा

Bihar Politics: नवादा के जिला प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचे थे. जिला प्रभारी मंत्री बनने पर समीर महासेठ पहली बार नवादा पहुंचे थे.

नवादा: बिहार के नवादा में गुरुवार को आरजेडी के मंत्री और विधायक में बवाल हो गया. नवादा के सर्किट हाउस में उस समय अफरातफरी मच गई जब आरजेडी विधायक विभा देवी (RJD MLA Vibha Devi) जिला प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ (Samir Kumar Mahaseth) पर बरस पड़ीं. विधायक ने आरजेडी के मंत्री के साथ-साथ जिलाधिकारी को भी खरीखोटी सुनाई. विधायक के हंगामे पर समीर महासेठ को बैठक छोड़कर भागना पड़ा. इस दौरान आरजेडी के मंत्री समीर महासेठ मीडियाकर्मी पर भी भड़क गए.

दरअसल, विधायक विभा देवी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कई घंटों से सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री का इंतजार कर रही थीं. सूबे के उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ उनसे मिलने के बजाय अधिकारियों के साथ बैठक करने सर्किट हाउस के सभागार में चले गए. जिला प्रभारी मंत्री बनने पर वे पहली बार नवादा पहुंचे थे. दूसरे कमरे में इंतजार कर रहीं विधायक विभा देवी को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो वो भड़क गईं. गुस्से में वह कमरे से निकल कर सीधे बैठक में घुस गईं और मंत्री पर चिल्लाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें- Nawada Murder: नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, धान के खेत में मिली लाश, शरीर पर पाए गए जख्म के निशान

मंत्री और विधायक दोनों को सुनाया

विभा देवी ने प्रणाम मंत्री जी कहते हुए अपना गुस्सा मंत्री पर अधिकारियों के सामने ही निकालने लगीं. उन्होंने कहा कि हमें जनता ने जिताया है. हम पहले उनकी सेवा करने के लिए हैं. इस दौरान सर्किट हाउस में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. बैठक में शामिल अधिकारी हक्के-बक्के रह गए. इस बीच डीएम उदिता सिंह ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उन्हें भी विधायक के गुस्से से दो-चार होना पड़ा. विधायक ने डीएम को भी जमकर सुनाया.

डीएम निकलकर आवास चली गईं

इधर, विधायक का रौद्र रूप देख प्रभारी मंत्री बैठक छोड़ बाहर निकले. इस दौरान वह विधायक को शांत करते दिखे. विधायक को कहने लगे कि ज्यादा गुस्सा करने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. घटना के बाद डीएम बैठक से निकल गईं और गाड़ी से अपने आवास चली गईं.

सवाल पूछने पर भड़के मंत्री

विधायक की नाराजगी को लेकर जब सवाल पूछा गया तो मंत्री समीर महासेठ मीडियाकर्मी पर भड़क गए. पहले तो उन्होंने ऐसी किसी स्थिति से इनकार किया. जैसे ही उन्हें बताया गया कि सारा मामला कैमरे में कैद है तो वह वीडियो को डिलीट करने के लिए कहने लगे. मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आपको जंगलराज को स्थापित करना है तो वीडियो को जरूर दिखाएं अन्यथा इसे डिलीट करते हुए पॉजिटिव खबर दिखाएं.

वहीं विधायक विभा देवी ने कहा कि उनकी मंत्री से कोई नाराजगी नहीं है. सरासर गलती जिलाधिकारी की है. हम सभी सुबह नौ बजे से इंतजार कर रहे थे, लेकिन एमएलए और एमएलसी की अनदेखी की गई और दरवाजे को बंद करा दिया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 5 मनचलों ने छात्राओं की तस्वीर खींची, ब्लैकमेल कर संबंध बनाया, कहा- वो हाल करेंगे कि सल्फास खाना पड़ेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget