एक्सप्लोरर

बिहारः ‘क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट’ में लेना चाहते हैं हिस्सा तो करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यहां देखें पूरी जानकारी

यह प्रतियोगिता 2013 से ही हो रही है. शुरुआत के चार साल तक सीबीएसई पार्टनर के रूप में था. दो फेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 25 जुलाई को प्रैक्टिस राउंड होगा.

पटनाः कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार ‘नेशनल इंटर स्कूल क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट’ का ऑनलाइन आयोजन होने जा रहा है. अगर आप भी इस कॉन्टेस्ट में भाग लेना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ध्यान रहे कि इस प्रतियोगिता में केवल सातवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र ही भाग ले सकते हैं. इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने से वर्ड पावर को मजबूत किया जा सकता है.

रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को नहीं देना होगा कोई भी शुल्क

दरअसल, यह प्रतियोगिता 2013 से ही हो रही है. शुरुआत के चार साल तक सीबीएसई बोर्ड खुद मेन पार्टनर के रूप में था. इसके बाद केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय एसोसिएट पार्टनर हो गया. पहले एक स्कूल से दो ही छात्र भाग ले सकते थे लेकिन इस बार यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होने जा रही है इसलिए इस बार दो छात्रों की कोई बाध्यता नहीं है. इससे अधिक छात्र भी एक स्कूल से भाग ले सकते हैं. इसके लिए किसी छात्र को कोई शुल्क नहीं देना होगा.

दो फेज में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 25 जुलाई को प्रैक्टिस राउंड होगा. 31 जुलाई को राउंड-1 और एक अगस्त को राउंड-2 होगा. छात्र ज्यादा डिटेल्स और रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी वेब साइट (www.cryptisingh.com) पर जाकर ले सकते हैं. वहीं फेज-2 में फेस टू फेस ऑनलाइन राउंड होगा. फेज-1 में सेलेक्टेड लोगों को टीम की ओर से बाद में इसकी जानकारी दी जाएगी.

शहर और अबतक के जीते गए स्कूलों के नाम पर एक नजर

2013- होली एंजल्स एंगलो इंडियन हाईयर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई

2014- कार्मेल जूनियर कॉलेज, जमशेदपुर

2015- ला मार्टिनियर फॉर गर्ल्स, कोलकाता

2016- नवरचना स्कूल, वड़ोदरा

2017- नेशनल पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु

2018- डीएवी स्कूल, पुणे

2019- द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली

2020- भारतीय विद्या भवन, हैदराबाद

बता दें कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस प्रतियोगिता को देश में अलग तरह की सबसे बड़ी प्रतियोगिता के रूप में स्वीकार किया है. अब फिर से इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई है. सबसे खास बात है कि इस बार एक स्कूल से दो से अधिक छात्र ले सकते हैं.  

यह भी पढ़ें- 

सिवानः शादी के कार्ड पर छपवाई रामविलास व चिराग की तस्वीर, ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ का नारा भी लिखवाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget